सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   593 challans issued for violating traffic rules, Rs 12.54 lakh collected

Hamirpur (Himachal) News: यातायात नियमों की अनदेखी पर 593 चालान, वसूले 12.54 लाख रुपये

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 30 Apr 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई करते हुए वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिलेभर में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान अणु, भोरंज, सुजानपुर, नादौन सहित विभिन्न स्थानों पर कुल 593 चालान किए गए।
Trending Videos

अभियान के तहत नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों से कुल 12,54,000 रुपये की राशि वसूली गई। यह अभियान सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाना, सीट बेल्ट का उपयोग न करना, ओवरलोडिंग, तेज रफ्तार और जरूरी दस्तावेजों की कमी जैसे मामलों में सबसे अधिक चालान किए गए। इसके अलावा स्कूल बसों के भी चालान काटे गए।
अधिकारियों ने चालान प्रक्रिया के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया। आरटीओ ने आम जनता से अपील की है कि वे अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए नियमों का पालन करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

जुर्माना नहीं भरने पर होते हैं वाहन ब्लैकलिस्ट

वाहन चालकों की ओर से यदि चालान का जुर्माना नहीं भरा जाता है, तो उनके वाहन ब्लैकलिस्ट हो जाते हैं। वाहनों के ब्लैकलिस्ट होने पर वाहनों का फिटनेस, परमिट रिन्यू, आरसी रिन्यू आदि का काम बंद हो जाता है। वाहन चालक को बेच भी नहीं सकते हैं। जुर्माना भरकर ही गाड़ी को ब्लैकलिस्ट की सूची से हटाया जा सकता है।

कोट

सड़क सुरक्षा के मद्देनजर वाहन चालकों को जागरूक किया जाता है। समय-समय पर चालान काटे जाते हैं। -राजीव ठाकुर, आरटीओ हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article