Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   A blend of folk culture and modern music was on display at Hillfair-2026.

Hamirpur (Himachal) News: हिलफेयर-2026 में लोक संस्कृति और आधुनिक संगीत का दिखा संगम

Mon, 02 Nov 2026 01:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 02 Nov 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
A blend of folk culture and modern music was on display at Hillfair-2026.
एनआईटी हमीरपुर के तीन दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव हिलफेयर-2026 में भव्य प्रस्तुतियां देते
हमीरपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर का तीन दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव हिलफेयर-2026 रविवार को भव्य प्रस्तुतियों और संगीतमय शाम के साथ संपन्न हुआ। ‘अभिव्यक्त: विरासत के रंग, संगीत के संग’ थीम पर आयोजित इस महोत्सव में विद्यार्थियों ने संगीत, नृत्य, नाटक, फैशन और लोक कलाओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

तीन दिनों तक संस्थान परिसर सांस्कृतिक रंगों और उत्साह से सराबोर रहा। महोत्सव का आयोजन संस्थान के निदेशक प्रो. एचएम सूर्यवंशी, कुलसचिव डॉ. अर्चना संतोष नैनोटी और छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. पवन कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया।
विज्ञापन

दूसरे दिन विद्यार्थियों ने नाटक, फैशन परेड, मूक अभिनय और नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। अंग्रेजी क्लब के नाटक ‘इकोज ऑफ इटर्निटी’ और विभिन्न संस्कृतियों एवं पौराणिक परंपराओं पर आधारित फैशन परेड को खूब सराहना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवाह क्लब ने मूक अभिनय से दर्शकों को प्रभावित किया, जबकि भांगड़ा और हिमाचली नाटी की प्रस्तुतियों ने भी खूब रंग जमाया। दूसरे दिन के मुख्य अतिथि अतिरिक्त उपायुक्त हमीरपुर अभिषेक कुमार गर्ग रहे। इस दौरान भारतीय स्टेट बैंक के सहायक महाप्रबंधक भी मौजूद रहे। शाम को प्रसिद्ध रॉक बैंड लास्ट मिनट इंडिया ने अपनी प्रस्तुतियों से विद्यार्थियों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
महोत्सव के अंतिम दिन की शुरुआत कराटे प्रदर्शन से हुई। इसके बाद द्रविड़ा क्लब की प्रस्तुति, बॉलीवुड नृत्य, प्रवाह क्लब की प्रस्तुति और संगीत कार्यक्रम आयोजित किए गए। हिमाचली नाटी के माध्यम से विद्यार्थियों ने एक बार फिर प्रदेश की लोक संस्कृति की झलक पेश की।
समापन समारोह में पुलिस अधीक्षक हमीरपुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। अंतिम शाम रमन नेगी और डीजे की प्रस्तुतियों ने खूब समां बांधा। डीजे की धुनों पर विद्यार्थी खूब झूमे। समापन अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

इस महोत्सव ने विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मक प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ भारतीय विरासत और परंपराओं से जुड़ने का अवसर प्रदान किया।

एनआईटी हमीरपुर के तीन दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव हिलफेयर-2026 में भव्य प्रस्तुतियां देते

एनआईटी हमीरपुर के तीन दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव हिलफेयर-2026 में भव्य प्रस्तुतियां देते

एनआईटी हमीरपुर के तीन दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव हिलफेयर-2026 में भव्य प्रस्तुतियां देते

एनआईटी हमीरपुर के तीन दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव हिलफेयर-2026 में भव्य प्रस्तुतियां देते

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed