सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   A tempo entered the city during the restricted time and was fined 20,000 rupees.

Hamirpur (Himachal) News: प्रतिबंधित समय में शहर में घुसा टैंपो, 20 हजार का हुआ चालान

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 30 Apr 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हमीरपुर शहर में दिन के समय प्रवेश करना एक टैंपो चालक को महंगा पड़ गया। यातायात पुलिस ने नियमों के उल्लंघन पर करीब 20 हजार रुपये का चालान किया।
Trending Videos

जयपुर से सामान लेकर आया चालक डांगक्वाली से होते हुए दयानंद चौक और फिर कोर्ट रोड तक पहुंच गया। शहर में दिन के समय भारी वाहनों की आवाजाही पर पहले से प्रतिबंध है, लेकिन चालक को इसकी जानकारी नहीं थी। प्रतिबंधित समय में शहर में प्रवेश करते ही यातायात पुलिस ने उसे रोक लिया और कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक का कहना था कि वह बाहरी राज्य से आया है और स्थानीय नियमों से अनजान था। वहीं, स्थानीय लोगों ने शहर के प्रवेश द्वारों पर स्पष्ट सूचना बोर्ड लगाने की मांग की है, ताकि ऐसे मामलों से बचा जा सके।
पुलिस ने भी वाहन चालकों से अपील की है कि किसी भी शहर में प्रवेश से पहले वहां के यातायात नियमों की जानकारी अवश्य लें, ताकि जुर्माने और अन्य परेशानियों से बचा जा सके।
कोट

नियमों की अवहेलना पर यातायात पुलिस समय-समय पर चालान करती रहती है। इसलिए किसी भी परेशानी से बचने के लिए वाहन चालक यातायात नियमों का पालन जरूर करें। -बलवीर सिंह, एसपी हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article