{"_id":"6a4020ca1809d625e00875f9","slug":"accused-abhishek-spills-the-beans-probe-into-relatives-and-scrap-dealer-network-intensifies-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-198814-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: आरोपी अभिषेक ने उगले कई राज, रिश्तेदारों और कबाड़ी नेटवर्क की जांच तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: आरोपी अभिषेक ने उगले कई राज, रिश्तेदारों और कबाड़ी नेटवर्क की जांच तेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोरंज (हमीरपुर)। जाहू पंचायत में व्यापारी जगदीश चड्ढा के घर हुई 57 लाख रुपये की चोरी की जांच में नया खुलासा हुआ है। मुख्य आरोपी अभिषेक की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को उसके रिश्तेदारों और कबाड़ कारोबार से जुड़े लोगों की संलिप्तता के अहम सुराग मिले हैं।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कबाड़ खरीदने की आड़ में साधन-संपन्न घरों की रेकी की जाती थी और बाद में योजनाबद्ध तरीके से चोरी को अंजाम दिया जाता था। पुलिस ने इस सिलसिले में कबाड़ कारोबार से जुड़े चार लोगों से पूछताछ की है, जबकि आरोपी अभिषेक द्वारा नाम उजागर किए जाने के बाद उसके ससुराल पक्ष के कुछ रिश्तेदार भूमिगत हो गए हैं। अभिषेक को शनिवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे सात दिन की पुलिस रिमांड मिली है।
पुलिस ने सरकाघाट के गांव थिरून-बेंहंजी निवासी अभिषेक को शुक्रवार को पंजाब के रोपड़ से गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान आरोपी लगातार अपने बयान बदल रहा है। पुलिस के अनुसार अभिषेक वर्ष 2020 से रोपड़ में रह रहा था और वहीं उसने शादी की थी। लंबे समय से वह अपने पैतृक घर नहीं आया था। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि उसके माता-पिता ने उसे अपनी संपत्ति से बेदखल कर रखा है।
विज्ञापन
आशंका जताई गई है कि आरोपी नशे का आदी है। गिरफ्तारी के समय भी वह नशे की हालत में था। उसका ड्रग टेस्ट कराने के लिए रक्त का नमूना आरएफएसएल भेजा गया है। शनिवार को पुलिस रिमांड के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे भोरंज अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के बाद उसकी हालत सामान्य बताई गई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की रकम से खरीदा गया करीब 20 हजार रुपये का चांदी का कड़ा और एक कार भी जब्त की है।
गौरतलब है कि 10 जून की रात चोरों ने व्यापारी के घर की खिड़की की ग्रिल तोड़कर प्रवेश किया था। इसके बाद दो अलमारियों के ताले तोड़कर करीब 40 तोले सोने के आभूषण और पांच लाख रुपये नकद चुरा लिए थे। कुल चोरी की कीमत करीब 57 लाख रुपये आंकी गई है।
सीसीटीवी फुटेज से मिला अहम सुराग
घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में अभिषेक की कार दो से तीन बार दिखाई दी थी। इसी आधार पर पुलिस ने वाहन का रिकॉर्ड खंगाला और जांच की कड़ियां आरोपी तक पहुंचीं। अभिषेक के खिलाफ नालागढ़ थाने में पहले से चोरी के दो मामले दर्ज हैं।
पहले भी कबाड़ खरीदने की आड़ में हुई थी वारदात
भोरंज के डूहका गांव में 13 मई को दो प्रवासी आरोपियों ने घर में घुसकर एक बुजुर्ग के कान से सोने की बाली झपट ली थी। दोनों आरोपी घर-घर जाकर कबाड़ खरीदने का काम करते थे। जाहू चोरी कांड में भी कबाड़ कारोबार से जुड़े लोगों के नाम सामने आने के बाद पुलिस इस एंगल से गहराई से जांच कर रही है।
कोट
आरोपी अभिषेक लगातार अपने बयान बदल रहा है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। जल्द ही अन्य संभावित आरोपियों की भी गिरफ्तारी की जाएगी।-बलवीर ठाकुर, एसपी हमीरपुर