{"_id":"69b7f4c80bfbbaf16a042c31","slug":"another-case-of-jaundice-reported-from-kathal-47-infected-so-far-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-186801-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: काथल से पीलिया का एक और मामला, अब तक 47 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: काथल से पीलिया का एक और मामला, अब तक 47 संक्रमित
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 17 Mar 2026 05:45 AM IST
विज्ञापन
लोगों को पीलिया से बचाव बारे जानकारी देती आशा वर्कर। स्रोत : स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
31 मरीज हो चुके हैं ठीक, 16 का घर में चल रहा इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। स्वास्थ्य खंड टौणी देवी के तहत आते गांवों में पीलिया थमने का नाम नहीं ले रहा है। क्षेत्र के दस गांवों तक पीलिया का संक्रमण पहुंच चुका है। सोमवार को पीलिया का एक नया मामला आया है। काथल गांव का 20 वर्षीय युवक पीलिया की चपेट में आया है।
युवक डिग्री कॉलेज हमीरपुर में पढ़ता है। नया मामला आने के बाद संक्रमितों की संख्या अब 47 तक पहुंच गई। इनमें से 31 ठीक हो चुके हैं। 16 का घर में इलाज चल रहा है। रविवार को दो नए मामले आए थे। इनमें एक मामला उथली और दूसरा मामला बल्ली गांव से आया था। दोनों ही विद्यार्थी हैं। इससे पहले पीलिया के मामले स्वाहल, बड़ू , मोहिं, बलीह, मझोट, रोपा, काथल, औद्योगिक क्षेत्र और भाटी गांव से आए हैं।
लगातार पीलिया के मामले सामने आने से लोग भी परेशान हैं। स्वास्थ्य विभाग भी सतर्कता बरत रहा है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल नहीं भरा। आशा वर्करों ने प्रभावित गांवों में निरीक्षण कर लोगों को पीलिया के कारण और बचाव के उपाय बताए। उन्होंने बताया कि लोगों को पानी उबाल कर पीने की सलाह दी।
कोट
-सोमवार को पीलिया का एक मामला आया है। संक्रमितों की संख्या 47 हो गई। 31 मरीज ठीक हो चुके हैं।-डॉ. रमेश रत्तू, बीएमओ टौणी देवी
Trending Videos