फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Anti-rabies vaccines administered to 12 dogs in Nara and Brahladi panchayats.

Hamirpur (Himachal) News: नारा और ब्राहलड़ी पंचायत में 12 कुत्तों को लगाई एंटी रेबीज वैक्सीन

Sun, 28 Jun 2026 12:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 28 Jun 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
गलोड़ (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत नारा और ब्राहलड़ी में लावारिस कुत्ते के हमले की घटना के बाद पशुपालन विभाग ने एहतियात के तौर पर एंटी रेबीज वैक्सीनेशन अभियान शुरू कर दिया है। अभियान के पहले चरण में करीब 12 कुत्तों को एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत यह प्रक्रिया पांच बार दोहराई जाएगी, ताकि संक्रमण की आशंका को पूरी तरह नियंत्रित किया जा सके। पशुपालन विभाग की टीम ने दोनों पंचायतों में कुत्तों का टीकाकरण किया।
विज्ञापन

साथ ही क्षेत्र में मौजूद संदिग्ध कुत्तों और अन्य जानवरों की पहचान कर उन्हें भी वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया जारी रखी जाएगी, ताकि रेबीज संक्रमण को रोका जा सके और लोगों और पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाैर हो कि शुक्रवार को ब्राहलड़ी गांव में एक लावारिस कुत्ते ने सात लोगों पर हमला कर दिया था, जिसमें अंजु देवी (पत्नी देशराज) गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनके हाथ में गंभीर चोट आने पर पांच टांके लगाए गए और बाजू में फ्रेक्चर होने के कारण प्लास्टर भी चढ़ाया गया।

इस संबंध में पशु चिकित्सालय मक्कड़ के चिकित्सक डॉ. जितेन कौशल ने बताया कि यह टीकाकरण एक बार नहीं, बल्कि निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत पांच बार किया जाएगा, ताकि संक्रमण फैलने की संभावना को पूरी तरह रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed