{"_id":"6a4022008da848fda40d9b5d","slug":"anurag-thakur-is-the-leader-who-has-given-a-new-identity-to-hamirpurs-development-rajendra-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-198741-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर के विकास को नई पहचान देने वाले नेता हैं अनुराग ठाकुर : राजेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर के विकास को नई पहचान देने वाले नेता हैं अनुराग ठाकुर : राजेंद्र
Sun, 28 Jun 2026 12:48 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 28 Jun 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र सिंह राणा ने शनिवार को हमीरपुर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने अपने कार्यकाल में विकास की मजबूत नींव रखी है, जिसके परिणाम आज भी पूरे क्षेत्र में दिखाई दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर ने राजनीति को केवल चुनाव तक सीमित न रखकर विकास और जनसेवा को प्राथमिकता दी। उनके अनुसार हमीरपुर ही नहीं, बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश में विकास के कई बड़े कार्य उनके प्रयासों से संभव हुए हैं।
राणा ने बताया कि 24 मार्च 2022 को हमीरपुर में भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) का राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र स्थापित हुआ, जहां बैडमिंटन, बॉक्सिंग, जूडो, हॉकी, कुश्ती और एथलेटिक्स जैसी छह विधाओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम, नादौन का अमतर क्रिकेट ग्राउंड और एचपीसीए के माध्यम से कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का उभरना इसी खेल नीति का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि लगभग 700 करोड़ रुपये की धौलासिद्ध जलविद्युत परियोजना अंतिम चरण में है, जबकि हमीरपुर-धर्मपुर-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब 1200 करोड़ रुपये के कार्य प्रगति पर हैं। इसके अलावा मटौर-हमीरपुर-बिलासपुर-शिमला फोरलेन, किरतपुर-नेरचौक फोरलेन, मटौर से शिमला फोरलेन और अन्य सड़क परियोजनाएं क्षेत्र के विकास को गति दे रही हैं।
उन्होंने बताया कि 1334 करोड़ रुपये की लागत से हमीरपुर-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग-70 के चौड़ीकरण की भी स्वीकृति मिली है। साथ ही हमीरपुर में डायलिसिस सेंटर, नादौन में केंद्रीय विद्यालय, और प्राकृतिक आपदा के दौरान 11 हजार घरों तथा 2700 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों की स्वीकृति जैसे कार्यों का भी उल्लेख किया गया।