{"_id":"6a2172854c1969771303b614","slug":"bijhari-mahere-road-work-will-start-from-today-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-195937-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: आज से शुरू होगा बिझड़ी-मैहरे सड़क का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: आज से शुरू होगा बिझड़ी-मैहरे सड़क का काम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
120 मीटर सड़क पर डाली जाएगी कंकरीट
संवाद न्यूज एजेंसी
मैहरे (हमीरपुर)। बिझड़ी-मैहरे सड़क पर गारली चौक के समीप सड़क को कंकरीट से पक्का किया जाएगा। सड़क पर मैहरे गारली चौक पर खराब सड़क के 120 मीटर हिस्से पर काम शुक्रवार से शुरू हो जाएगा। सड़क के इस खराब हिस्से पर विभाग कंक्रीट डालकर और साइड में नालियां बनाकर स्थायी समाधान करेगा। सड़क के इस हिस्से पर निकासी नालियों की उचित व्यवस्था न होने के कारण लगातार गंदा पानी सड़क के बीच बह रह था। सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है जिसके कारण सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से पर कई दोपहिया वाहन स्किड होकर दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। आसपास के दुकानदारों को भी दिक्कत हो रही है। विभाग ने 5 से 28 जून तक इस काम को पूरा करने की योजना बनाई है। सड़क की मरम्मत के दौरान सड़क यातायात के लिए बाधित रहेगी। लोग अन्य वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल कर मैहरे बिझड़ी घोड़ी धबीरी पहुंच सकते हैं। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग डीसी ठाकुर ने बताया कि 28 जून तक सड़क के हिस्से को दुरुस्त कर लिया जाएगा। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि अगर मौसम साफ रहता है तो कार्य को तेजी के साथ किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।
Trending Videos