{"_id":"6aaaf81d4386ee42270d616a","slug":"bjp-targets-government-over-delay-in-bdc-elections-in-nadaun-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-208597-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नादौन में बीडीसी चुनाव में देरी पर भाजपा ने सरकार को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नादौन में बीडीसी चुनाव में देरी पर भाजपा ने सरकार को घेरा
Thu, 17 Sep 2026 01:42 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 17 Sep 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। भाजपा जिला हमीरपुर अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन में पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधियों पर कथित राजनीतिक दबाव बनाए जाने का आरोप लगाया है।
मीडिया को दिए बयान में राकेश ठाकुर ने आरोप लगाया कि सत्ता और सरकारी तंत्र के कथित दुरुपयोग से पंचायत समिति प्रतिनिधियों को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों पर भी अनुचित दबाव बनाया जा रहा है और इसी के चलते एक विकास खंड के निर्वाचित बीडीसी सदस्य, जिन्हें उन्होंने भाजपा पृष्ठभूमि से जुड़ा बताया, को कांग्रेस समर्थित बताने का प्रयास किया गया।
उन्होंने नादौन के एसडीएम के तबादले को लेकर भी सवाल उठाए। राकेश ठाकुर ने दावा किया कि बीडीसी चुनाव परिणाम आने के करीब तीन महीने बाद भी नादौन में पंचायत समिति अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव नहीं करवाए गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने सरकार से चुनाव प्रक्रिया कानून और निर्धारित नियमों के अनुसार जल्द पूरी करने तथा निर्वाचित प्रतिनिधियों से जुड़े आरोपों पर सार्वजनिक स्पष्टीकरण देने की मांग की।