{"_id":"6a626c18d1fbbeccad0e1648","slug":"car-bike-collision-in-bhota-motorcyclist-injured-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-201983-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: भोटा में कार-बाइक की टक्कर, बाइक सवार को आई चोटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: भोटा में कार-बाइक की टक्कर, बाइक सवार को आई चोटें
Fri, 24 Jul 2026 01:01 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 24 Jul 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोटा/लदरौर(हमीरपुर)। पुलिस चौकी भोटा के तहत पेट्रोल पंप के समीप वीरवार को कार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार को मामूली चोटें आईं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार चालक अपनी निर्धारित दिशा में चलने के बजाय सड़क के बीच की ओर आ गया, जिस कारण यह दुर्घटना हुई। हादसे के बाद कार चालक ने घायल बाइक सवार का उपचार करवाया।
दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो जाने के कारण पुलिस में मामला दर्ज नहीं करवाया गया। स्थानीय लोगों में आशुतोष, मनोरमा, कैलाश, त्रिलोक और सुभाष ने बताया कि पेट्रोल पंप और राधास्वामी अस्पताल के समीप यह स्थान दुर्घटना संभावित क्षेत्र बन चुका है। यहां पहले भी कई सड़क हादसे हो चुके हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सड़क के मोड़ और ब्लाइंड स्पॉट पर सुरक्षा के लिए उत्तल शीशा नहीं लगाया गया है, जिससे सामने से आने वाले वाहनों को देखना मुश्किल होता है। लोगों ने संबंधित विभाग से यहां सुरक्षा व्यवस्था बेहतर करने की मांग की है। संवाद