फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   CM Sukhu says A concrete policy will be formulated for outsourced employees

सीएम सुक्खू बोले: आउटसोर्स कर्मियों के लिए बनेगी ठोस नीति; भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा- कई गुटों में बंटी

Sat, 29 Aug 2026 09:53 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, नादौन (हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नादौन (हमीरपुर) Published by: Akash Dubey Updated Sat, 29 Aug 2026 09:53 PM IST
सार

 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आउटसोर्स कर्मियों के लिए ठोस नीति बनाने की बात कही। उन्होंने स्वच्छ पेयजल और प्रदेश के विकास पर भी जोर दिया।

विज्ञापन
CM Sukhu says A concrete policy will be formulated for outsourced employees
सीएम सुक्खू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार आउटसोर्स कर्मियों के लिए ठोस नीति बनाने की दिशा में काम कर रही है, ताकि उनका शोषण न हो। शनिवार को नादौन में पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ऐसे कर्मियों के हितों को सुरक्षित करने के लिए गंभीरता से प्रयास कर रही है। भाजपा पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश भाजपा को उनकी हर बात बुरी लगती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में भाजपा कई गुटों में बंट चुकी है।

विज्ञापन

लॉटरी के संबंध में पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के कई राज्यों में लॉटरी की व्यवस्था है। कई भाजपा शासित राज्यों में भी लॉटरी चल रही है। उन्होंने कहा कि यह भाग्य का खेल है और इसे किसी अन्य नजरिये से देखना उचित नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल में आई आपदा को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार केंद्र सरकार के संपर्क में है। साथ ही प्रदेश में यह पता लगाया जा रहा है कि हिमाचल के कितने लोग इस समय नेपाल में मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही इसकी पूरी जानकारी साझा की जाएगी।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए आधुनिक तकनीक लाई जा रही है। सरकार जिला हमीरपुर समेत पूरे प्रदेश का विकास सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है। नादौन के सौंदर्यीकरण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed