सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Conduct regular raids to prevent drug abuse: DC

नशे को रोकने के लिए नियमित रूप से करें छापेमारी : डीसी

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 30 Apr 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला स्तरीय नारको को-ऑर्डिनेशन सेंटर (एनकॉर्ड) की बैठक उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ की अध्यक्षता में हुई, जिसमें नशे की समस्या और उसके रोकथाम के उपायों पर चर्चा की गई।
Trending Videos

उपायुक्त ने कहा कि नशा एक गंभीर समस्या है, जिससे युवाओं को बचाने के लिए सभी विभागों का सहयोग जरूरी है। उन्होंने पुलिस को शिक्षण संस्थानों और संदिग्ध स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा विभाग और स्कूल प्रशासन को भी अपने परिसरों के आसपास सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने को कहा गया। हॉस्टल, सुनसान स्थान और केमिस्ट दुकानों की नियमित जांच पर भी जोर दिया गया।
नशा उपचार केंद्रों के प्रचार-प्रसार के निर्देश भी दिए गए ताकि प्रभावित युवाओं को समय पर सहायता मिल सके। एसपी बलवीर सिंह ने बताया कि नशे से जुड़ी सूचना टोल फ्री नंबर 112 या ड्रग फ्री हिमाचल ऐप पर दी जा सकती है, और सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। बैठक में एनडीपीएस मामलों की समीक्षा भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed