सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Congress repeats faces in blocks, dashes hopes of change

Hamirpur (Himachal) News: ब्लाॅकों में कांग्रेस ने दोहराए चेहरे, बदलाव की उम्मीदें थमीं

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 18 Apr 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के बाद अब ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्तियों में भी पुराने चेहरों को ही दोहराया गया है। कई महीनों तक चली चयन और पर्यवेक्षण प्रक्रिया के बावजूद संगठन में नए चेहरों को जगह नहीं मिल पाई, जिससे बदलाव की उम्मीदों को झटका लगा है।
Trending Videos

पार्टी हाईकमान की ओर से वर्ष की शुरुआत में नियुक्त पर्यवेक्षकों ने जिला और ब्लॉक स्तर पर जाकर कार्यकर्ताओं से वन-टू-वन फीडबैक लिया था। इससे कयास लगाए जा रहे थे कि इस बार संगठन में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा, लेकिन अंतिम फैसले में पहले से तैनात चेहरों पर ही भरोसा जताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के गृह जिला होने के चलते नियुक्तियों में उनकी संतुति अहम रही। जिला में वर्ष 2024 में उपचुनाव में हमीरपुर और बड़सर में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था। यहां पर बदलाव के कयास लगाए जा रहे थे।
गौरतलब है कि उपचुनाव में अनुकूल परिस्थितियों के बावजूद सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी को हमीरपुर और बड़सर में हार मिली थी, जबकि सुजानपुर सीट ही कांग्रेस के खाते में आ सकी थी। ऐसे में संगठनात्मक बदलाव की उम्मीद ज्यादा थी, जो पूरी नहीं हो पाई।
हालांकि, पंचायत चुनावों से ठीक पहले हुई इन नियुक्तियों को संगठन की सक्रियता बढ़ाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। यदि जिला और ब्लॉक कार्यकारिणी का विस्तार समय पर होता है, तो इसका असर जमीनी स्तर पर देखने को मिल सकता है।




इन ब्लॉकों में नियुक्त हुए अध्यक्ष

भोरंज में विजय कुमार बन्याल, सुजानपुर में राजेंद्र वर्मा, हमीरपुर में सुनील कुमार, बड़सर में संजय शर्मा और नादौन में कैप्टन पृथ्वी चंद को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है। ब्लाॅक अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद जिला कार्यकारिणी के विस्तार की उम्मीद लगाई जा रही है।




कोट

ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति से संगठन की सक्रियता बढ़ेगी। जिला कार्यकारिणी का विस्तार पार्टी नेतृत्व के निर्देशों पर जल्द किया जाएगा। -सुमन भारती, अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article