सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Dumping site selected for garbage disposal in Bhoranj

Hamirpur (Himachal) News: भोरंज में कूड़ा निपटान के लिए डंपिंग साइट चयनित

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 29 Apr 2026 06:59 AM IST
विज्ञापन
Dumping site selected for garbage disposal in Bhoranj
नगर पंचायत भोरंज के तहत डंपिंग साइट के लिए चिन्हित भूमि। संवाद
विज्ञापन
भकरेड़ी में 11 बीघा भूमि चिन्हित, डीपीआर बनाने की प्रक्रिया शुरू
Trending Videos

नगर पंचायत बनने के बाद सफाई व्यवस्था सुधारने की पहल, डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण का रास्ता होगा साफ
संवाद न्यूज एजेंसी
भोरंज (हमीरपुर)। नगर पंचायत बनने के बाद भोरंज में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में प्रशासन ने अहम कदम उठाया है। कूड़े के निपटान के लिए भकरेड़ी में 11 बीघा भूमि का चयन किया गया है, जो नगर पंचायत के नाम हस्तांतरित भी हो चुकी है।
प्रशासन ने डंपिंग साइट को विकसित करने के लिए डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नगर पंचायत के तहत छह वार्ड आते हैं, जहां से प्रतिदिन लगभग एक टन सूखा और गीला कचरा निकलने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत का दर्जा मिलने के करीब छह माह बाद यह पहल सफाई व्यवस्था सुधारने में अहम साबित होगी। डंपिंग साइट बनने के बाद घर-घर से कूड़ा एकत्र करने की योजना भी लागू की जा सकेगी। हालांकि, इस परियोजना को विकसित करने के लिए करोड़ों रुपये के बजट की आवश्यकता होगी, क्योंकि इसमें उपयोग होने वाली मशीनरी महंगी होती है।

कोट :

नगर पंचायत भोरंज में डंपिंग साइट के लिए 11 बीघा जमीन चिह्नित की है। यह जमीन नगर पंचायत के नाम हस्तांतरित हो चुकी है। इसे विकसित करने के लिए अब डीपीआर तैयार की जा रही है। शीघ्र ही डीपीआर तैयार हो जाएगी। उसके बाद आगामी कदम उठाए जाएंगे। -शशि शर्मा, एसडीएम, भोरंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed