{"_id":"6a4020e6169052e222099fa4","slug":"consumer-organization-expresses-displeasure-over-water-supply-on-the-third-day-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-198791-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: तीसरे दिन पानी की सप्लाई पर उपभोक्ता संगठन ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: तीसरे दिन पानी की सप्लाई पर उपभोक्ता संगठन ने जताई नाराजगी
Sun, 28 Jun 2026 12:43 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 28 Jun 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। दि हमीरपुर उपभोक्ता संरक्षण संगठन, जिला हमीरपुर की मासिक बैठक शनिवार को कार्यकारी अध्यक्ष विपिन शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक की कार्यवाही का संचालन महासचिव मनोहर लाल कानूनगो ने किया।
बैठक में जिले में पेयजल संकट और लावारिस कुत्तों की बढ़ती समस्या प्रमुख रूप से उठाई गई। सदस्यों ने कहा कि उपभोक्ताओं को तीसरे दिन पानी की आपूर्ति होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने जल शक्ति विभाग से सभी उपभोक्ताओं को प्रतिदिन समय पर स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की। बरसात के मौसम को देखते हुए साफ पानी की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन
संगठन ने हमीरपुर से हीरानगर तक लागू वन-वे व्यवस्था को पहले की तरह यथावत रखने का आग्रह किया। इसके अलावा नगर निगम के विश्राम गृह की नियमित सफाई, पेड़ों की टहनियों की छंटाई तथा पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पार्क में खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कराने की मांग भी उठाई गई। पार्क में आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त स्ट्रीट लाइटें लगाने का भी अनुरोध किया गया।
बैठक में रविवार को एचआरटीसी की बस सेवा शुरू करने की मांग भी की गई। इस अवसर पर एस.के. कौड़ा, युद्धवीर पठानिया, गोपाल शर्मा, रणजीत ठाकुर, हेमराज शर्मा, बलबीर पटियाल और अनिरुद्ध डोगरा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।