फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Farmers' income to rise through natural farming: Rakesh

प्राकृतिक खेती से बढ़ेगी किसानों की आय : राकेश

Mon, 29 Jun 2026 12:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 29 Jun 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
गलोड़(हमीरपुर)। सुकराला गांव में आयोजित प्राकृतिक खेती कार्यशाला में किसानों को कम लागत में बेहतर उत्पादन और जैविक खेती के लाभों की जानकारी दी गई। भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने प्राकृतिक खेती को किसानों की आय बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण का प्रभावी माध्यम बताया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न बूथों का दौरा कर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की। कार्यशाला के दौरान भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने प्रगतिशील किसान प्रकाश चंद के खेतों का भ्रमण किया और प्राकृतिक एवं जैविक खेती के सफल प्रयोगों का अवलोकन किया।
विज्ञापन

प्रकाश चंद ने प्राकृतिक खेती के माध्यम से कम लागत में बेहतर उत्पादन, मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने तथा रासायनिक उर्वरकों के स्थान पर देशी संसाधनों के उपयोग संबंधी जानकारी साझा की। किसानों और कार्यकर्ताओं ने भी प्राकृतिक खेती से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

राकेश ठाकुर ने कहा कि प्राकृतिक खेती किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रगतिशील किसानों के अनुभव अन्य किसानों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
प्रवास के दौरान पिपलाह मंदिर परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इसके बाद गांव टैहली में आयोजित ‘मन की बात’ कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के साथ सामूहिक रूप से सुना गया।

इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह ठाकुर, प्रदेश भाजपा सचिव वंदना योगी, जिला महामंत्री अजय रिंटू, जिला मीडिया प्रभारी विक्रमजीत सिंह बन्याल, जिला सचिव राजिंदर सिंह, गलोड़ मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार आदि समेत ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed