{"_id":"6a77867c1be20698100fc7bb","slug":"fir-registered-against-husband-in-connection-with-married-womans-death-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-204076-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: विवाहिता की मौत के मामले \nमें पति पर एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: विवाहिता की मौत के मामले में पति पर एफआईआर दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। थाना बड़सर के तहत जुलाई माह में दरकोटी में विवाहिता पारुल शर्मा की मौत के मामले में पुलिस ने उसके पति शौर्य शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
मृतका के पिता राजपाल शर्मा की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने और प्रताड़ित करने के आरोप में यह कार्रवाई की है।
राजपाल शर्मा पुत्र स्वर्गीय रामनाथ शर्मा निवासी गांव दरकोटी, डाकघर झंझियाणी, तहसील बड़सर ने शिकायत में बताया कि उनकी बेटी पारुल शर्मा की शादी 4 दिसंबर 2025 को शौर्य शर्मा पुत्र नरेश शर्मा निवासी गांव छपरोह, डाकघर झंझियाणी, तहसील बड़सर के साथ हुई थी।
उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था, जिससे उसकी हालत लगातार कमजोर होती जा रही थी।
शिकायत के अनुसार पारुल 1 जुलाई को अपने पति के साथ मायके दरकोटी आई थी। 7 जुलाई की रात दोनों घर की ऊपरी मंजिल पर सोने चले गए। इस दौरान शौर्य नाइट शिफ्ट के कारण लैपटॉप पर ऑनलाइन काम कर रहा था। 8 जुलाई की सुबह परिजनों को पारुल की तबीयत खराब होने और उसके बेहोश होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
परिजन उसे उपचार के लिए बड़सर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने करीब एक माह बाद उसके पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने समेत अन्य आरोपों के तहत मामला दर्ज किया है।
डीएसपी बड़सर लालमल शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आगामी जांच जारी है।