सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Four days later, no trace of seven-year-old Naira remains; search operation intensifies

Hamirpur (Himachal) News: चार दिन बाद भी सात वर्षीय नायरा का सुराग नहीं, सर्च अभियान तेज

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 19 Apr 2026 12:02 PM IST
विज्ञापन
सार

जिला हमीरपुर के बड़सर उपमंडल के तहत आने वाली ग्राम पंचायत कड़साई के गांव कलवाड़ा से एक सात वर्षीय मासूम बच्ची रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गई है। 

Four days later, no trace of seven-year-old Naira remains; search operation intensifies
लापता सात वर्षीय मासूम बच्ची - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

ग्राम पंचायत कड़साई के कलवाड़ा में बुधवार को घर से लापता हुई सात वर्षीय नायरा का चार दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है, जिससे परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। तेंदुए की दहशत को देखते हुए एसडीआरएफ की टीम ने संभावित वन क्षेत्रों में भी तलाश की, लेकिन बच्ची का पता नहीं चल सका। मंडी से पहुंची एसडीआरएफ टीम भी अभियान में शामिल रही, परंतु सफलता नहीं मिली।
Trending Videos


बच्ची की खोज के लिए चार टीमें बड़सर पुलिस, राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ), वन विभाग और स्थानीय लोग लगातार प्रयास कर रहे हैं। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में चिंता का माहौल बना हुआ है और परिजन गहरे सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बच्ची घर से बाहर निकली थी और फिर वापस नहीं लौटी। काफी देर तक इंतजार के बाद परिजनों ने आसपास तलाश शुरू की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद पुलिस ने भी खेतों, जंगलों और नालों में खोजबीन की। ड्रोन की मदद से भी क्षेत्र की निगरानी की गई, बावजूद इसके कोई सुराग नहीं मिला।
मामले की गंभीरता को देखते हुए सर्च अभियान को और तेज कर दिया गया है और सभी टीमें संभावित क्षेत्रों में गहन तलाशी अभियान चला रही हैं।

पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और सर्च अभियान लगातार जारी है। बच्ची की जल्द बरामदगी के लिए सभी टीमें पूरी मुस्तैदी के साथ काम कर रही हैं। -लालमन शर्मा, डीएसपी बड़सर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed