फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Free parking for patients in Ayurvedic Hospital premises for only half an hour

Hamirpur (Himachal) News: आयुर्वेदिक अस्पताल परिसर में मरीजों को केवल आधे घंटे तक पार्किंग निशुल्क

Wed, 05 Aug 2026 12:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 05 Aug 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला अस्पताल की रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) की शासकीय निकाय की बैठक मंगलवार को हमीर भवन में एडीसी अभिषेक गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मरीजों को बेहतर आयुर्वेदिक सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए नई थेरेपी शुरू करने और उनके शुल्क निर्धारित करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

पुरानी थेरेपी के शुल्क में भी संशोधन किया गया। बैठक में अस्पताल की पार्किंग व्यवस्था में बदलाव का फैसला लिया गया। अब अस्पताल परिसर में मरीजों को पहले आधे घंटे तक पार्किंग निशुल्क मिलेगी, इसके बाद निर्धारित शुल्क देना होगा।
विज्ञापन

इससे पहले मरीजों के लिए पांच से दस मिनट तक निशुल्क पार्किंग की सुविधा थी। एडीसी अभिषेक गर्ग ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में अस्पताल की विभिन्न सेवाओं, केमिस्ट शॉप के किराये और पार्किंग फीस से करीब 26.17 लाख रुपये आय का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले वर्षों की शेष राशि मिलाकर कुल आय करीब 1.07 करोड़ रुपये होने की उम्मीद है। बैठक में विभिन्न सेवाओं, सफाई व्यवस्था, ढांचागत विकास, मरम्मत, अस्थायी सफाई कर्मचारियों के मानदेय और अन्य कार्यों के लिए करीब 38.17 लाख रुपये के व्यय को मंजूरी दी गई।
एडीसी ने अस्पताल प्रबंधन को धनराशि का सदुपयोग कर मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि हमीरपुर अस्पताल में 16 युवाओं को पंचकर्मा तकनीशियन कोर्स करवाया जाएगा, जिसमें 50 प्रतिशत महिलाएं होंगी।
रोगी कल्याण समिति ने कार्यकारी समिति के पुनर्गठन का प्रस्ताव आयुष विभाग के निदेशालय को भेजने का निर्णय भी लिया। इस अवसर पर जिला आयुर्वेदिक अस्पताल की मेडिकल अधीक्षक डॉ. वनीता शर्मा, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. चारू, जिला परिषद अध्यक्ष अनीता शर्मा, डीआरडीए की परियोजना अधिकारी अस्मिता ठाकुर, जिला आयुष अधिकारी डॉ. तनूजा नागपाल सहित समिति के अन्य सरकारी एवं गैर सरकारी सदस्य उपस्थित रहे।
बॉक्स
अस्पताल में नई पंचकर्मा थेरेपी होंगी शुरू
बैठक में नई पंचकर्मा थेरेपी शुरू करने का निर्णय लिया। इनमें जालुका अवचरण थेरेपी का शुल्क 50 रुपये, शिरोवस्ती 200 रुपये, मेडिटेशन 50 रुपये, नेटी 50 रुपये और योग निद्रा 200 रुपये तय किया गया। वहीं, पहले से संचालित थेरेपी के शुल्क में इजाफा हुआ है। ऊरोवस्ती का शुल्क 50 से 100 रुयपे किया गया। वहीं, वमन और नस्या के शुल्क को 100 से 200 रुपये शुल्क किया। अन्य पंचकर्मा थेरेपी के शुल्क में भी इजाफा हुआ।

बॉक्स
दोपहिया वाहनों के लिए तीन घंटे का 20 रुपये शुल्क
आरकेएस ने अस्पताल की पार्किंग व्यवस्था में भी बदलाव करने का फैसला लिया गया। अब अस्पताल परिसर में मरीजों को केवल पहले आधे घंटे तक ही पार्किंग निशुल्क रहेगी। इसके बाद निर्धारित शुल्क देना होगा। नई व्यवस्था के अनुसार दोपहिया वाहनों के लिए तीन घंटे तक 20 रुपये और छह घंटे तक 30 रुपये पार्किंग शुल्क लिया जाएगा। पहले 12 घंटे तक दोपहिया वाहनों के लिए 30 रुपये शुल्क निर्धारित था। वहीं, चारपहिया वाहनों के लिए भी पार्किंग शुल्क में बदलाव किया गया है। अब तीन घंटे तक 30 रुपये और छह घंटे तक 50 रुपये शुल्क देना होगा। इससे पहले 12 घंटे के लिए 50 रुपये पार्किंग शुल्क लिया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed