फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Hamirpur BJP up in arms over delay in ZP/BDC Chairperson and Vice-Chairperson elections; stages protest.

Hamirpur (Himachal) News: जिप-बीडीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव में देरी पर हमीरपुर भाजपा उग्र, किया प्रदर्शन

Sun, 28 Jun 2026 12:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 28 Jun 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Hamirpur BJP up in arms over delay in ZP/BDC Chairperson and Vice-Chairperson elections; stages protest.
मिनी सचिवालय परिसर हमीरपुर में प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते भाजपा नेता। संवाद।
हमीरपुर। जिला परिषद अध्यक्ष और पंचायत समिति अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव में हो रही देरी को लेकर भाजपा ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है। इस मुद्दे को लेकर मिनी सचिवालय हमीरपुर में भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं और नेताओं ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शन के बाद भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त हमीरपुर को ज्ञापन भी सौंपा। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार जानबूझकर चुनाव प्रक्रिया में देरी कर रही है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द चुनाव कार्यक्रम घोषित नहीं किया गया तो भाजपा उग्र आंदोलन करेगी।
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक आशीष शर्मा, इंद्र दत्त लखनपाल, पूर्व विधायक राजेंद्र राणा, विजय अग्निहोत्री, कमलेश कुमारी और जिला महामंत्री अजय रिंटू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राकेश ठाकुर ने कहा कि पहले भी पंचायत चुनाव में देरी की गई थी और हाईकोर्ट के आदेशों के बाद ही चुनाव करवाए गए। अब चुनाव परिणाम आने के बाद जिला परिषद तथा पंचायत समिति के पदों के चुनाव टाले जा रहे हैं, जो उचित नहीं है।
उन्होंने कहा कि जब बिलासपुर जिले में चुनाव कराए जा सकते हैं, तो हमीरपुर में देरी का कोई औचित्य नहीं है। भाजपा ने आरोप लगाया कि जिले में कांग्रेस की हार के कारण सरकार जानबूझकर प्रक्रिया में देरी कर रही है और बिना भेदभाव जल्द चुनाव कराने की मांग की है।


बड़सर में नवनिर्वाचित सदस्यों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। विकास खंड समिति बिझड़ी के नवनिर्वाचित सदस्यों ने अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव में हो रही देरी के विरोध में शनिवार को तहसीलदार बड़सर को ज्ञापन सौंपा।निर्वाचित सदस्यों ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव संपन्न हुए लगभग एक माह बीत चुका है, लेकिन अब तक विकास खंड समिति बिझड़ी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव नहीं हो पाया है, जिससे समिति का गठन अधूरा पड़ा हुआ है। ज्ञापन में कहा गया कि जनता ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत अपने प्रतिनिधियों को विकास की जिम्मेदारी सौंपी है, लेकिन चुनाव में अनावश्यक देरी के कारण प्रतिनिधि अपने अधिकारों और दायित्वों का निर्वहन नहीं कर पा रहे हैं। इससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं और आम जनता को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। निर्वाचित सदस्यों ने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों और जनादेश के विपरीत बताते हुए सरकार से जल्द चुनाव प्रक्रिया पूरी करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed