सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Hamirpur News Cash and Jewelry Stolen After Breaking House Lock

Hamirpur News: घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवरात चोरी, सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी साथ ले गए

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर। Published by: Ankesh Dogra Updated Fri, 15 May 2026 10:56 AM IST
विज्ञापन
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में अज्ञात चोरों ने एक घर में सेंध लगाकर नकदी, सोने के आभूषण और सीसीटीवी डीवीआर चोरी करने का मामला मसाने आया है। पढ़ें पूरी खबर...

Hamirpur News Cash and Jewelry Stolen After Breaking House Lock
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

सदर थाना के तहत खैंडा में अज्ञात चोरों ने एक घर में सेंध लगाकर नकदी, सोने के आभूषण और सीसीटीवी डीवीआर चोरी करने का मामला मसाने आया है। मामले में कमलेश कुमारी निवासी खैंडा ने शिकायत दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह 12 मई को करीब 3:30 बजे वह अपने परिवार सहित पालमपुर गई थीं।

Trending Videos


14 मई को शाम करीब 5:30 बजे जब परिवार वापस घर आई तो देखा कि घर के दरवाजे की कुंडी टूटी हुई थी। घर के अंदर बेडरूम में रखी अलमारी और अन्य सामान खुला पड़ा था तथा पूरा सामान अस्त-व्यस्त था। शिकायतकर्ता के अनुसार अज्ञात व्यक्ति घर में लगा सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी अपने साथ ले गए। इसके अलावा कमरे में रखे 50 हजार रुपये नकद, एक अन्य पाउच में रखे 1000 रुपये, सोने की अंगूठी तथा कानों के कांटे चोरी कर लिए गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है। एसपी बलवीर सिंह ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि मामले में जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed