{"_id":"6a7786c39a5caaad530b5142","slug":"hamirpur-politics-heats-up-over-section-353-of-the-ipc-ruling-party-on-the-streets-opposition-also-agitated-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-204098-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बीएनएस की धारा 353 पर गरमाई हमीरपुर की सियासत, सड़कों पर सत्ता पक्ष, विपक्ष भी तल्ख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बीएनएस की धारा 353 पर गरमाई हमीरपुर की सियासत, सड़कों पर सत्ता पक्ष, विपक्ष भी तल्ख
Sun, 09 Aug 2026 01:12 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 09 Aug 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर मुख्यालय में विधायक सुधीर शर्मा के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी व अन्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 353 को लेकर हमीरपुर की सियासत गरमा गई है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के खिलाफ भाजपा नेताओं की बयानबाजी के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस ने गांधी चौक पर प्रदर्शन किया।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार की अध्यक्षता में महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने विधायक सुधीर शर्मा के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद पुलिस थाना हमीरपुर में शिकायत भी दर्ज करवाई गई।
वहीं, भाजपा नेताओं ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सच बोलने वालों पर एफआईआर और भ्रष्टाचारियों पर मेहरबानी सरकार का नया मॉडल बन चुका है। भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद जिले में राजनीतिक टकराव और बढ़ गया है।
विज्ञापन
राणा पर मुख्यमंत्री के खिलाफ भड़काऊ और भ्रमित करने वाले बयान देने का आरोप है। सुजानपुर पुलिस थाना में बीएनएस की धारा 353 के तहत दर्ज एफआईआर में विधायक सुधीर शर्मा को भी नामजद किया गया है।
हमीरपुर में विपक्षी नेताओं के खिलाफ पुलिस कार्रवाई का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले सुजानपुर थाना में विधायक आशीष शर्मा के खिलाफ अवैध खनन से जुड़े आरोपों को लेकर और धर्मशाला थाना में विधायक सुधीर शर्मा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति से जुड़े आरोपों को लेकर अलग-अलग मामलों में कार्रवाई हुई है।
हालांकि, तीनों मामलों की प्रकृति और धाराएं अलग हैं। राजेंद्र राणा के खिलाफ एफआईआर मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार पर लगातार तीखे आरोपों और कथित भ्रामक बयानबाजी को लेकर कांग्रेस नेताओं की शिकायत पर दर्ज हुई है।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक हमीरपुर बलवीर ठाकुर ने कहा कि भारतीय न्याय संहिता की धारा 353 के तहत इस मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।
बॉक्स
मुख्यमंत्री से माफी नहीं मांगी तो आंदोलन होगा तेज : कांग्रेस
मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील बिट्टू और जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती ने कहा कि भाजपा नेताओं के आरोप और व्यक्तिगत टिप्पणियां राजनीतिक मर्यादा के अनुरूप नहीं हैं। भारती ने कहा कि यदि राजेंद्र राणा के पास विकास कार्यों में भ्रष्टाचार के कोई तथ्य हैं, तो उन्हें सार्वजनिक करें। बिना आधार के मुख्यमंत्री पर आरोप लगाना स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि मुख्यमंत्री से सार्वजनिक माफी नहीं मांगी गई तो कांग्रेस अपना आंदोलन और तेज करेगी।
बॉक्स
सरकार चाहे जितने केस दर्ज करवाए, जनता की आवाज बुलंद होती रहेगी : राणा
भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि जनता को भड़काने और भ्रम फैलाने का काम देश में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस बीएनएस की धारा 353 को समझती है तो इनके खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाना चाहिए। राणा ने कहा कि वह किसी व्यक्तिगत द्वेष के चलते नहीं, बल्कि विपक्ष के प्रमुख दल के प्रवक्ता के नाते जनहित के मुद्दे उठा रहे हैं। सरकार चाहे जितने मामले दर्ज करवा ले। पुलिस भेजकर गिरफ्तार करवा दे, वह जनता की आवाज उठाना बंद नहीं करेंगे।