सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   High-quality breeds of cows will be reared at the hermitage of the Balayogi.

Hamirpur (Himachal) News: बालयोगी की तपोस्थली में पलेंगी उन्नत किस्म की गायें

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 05 Apr 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सुशील शर्मा
Trending Videos

दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। बालयोगी की तपोस्थली में देसी गाय के पालन को लेकर मंदिर न्यास ने पहली बार अपने कदम आगे बढ़ाए हैं। मंदिर न्यास जहां देसी गाय का पालन करेगा, वहीं इनके प्रजनन को लेकर भी कदम उठाए जाएंगे।
अगर मंदिर न्यास का यह कदम सफल रहता है तो बालयोगी की तपोस्थली में देसी गाय के पालन को बढ़ावा मिलेगा। मंदिर न्यास गिर और साहिवाल गाय का पालन गोसदन में करेगा। इसके साथ ही इनके प्रजनन को लेकर भी प्रयास करेगा। मंदिर न्यास ने देशी गाय के पालन को बढ़ावा देने के लिए तीन लाख रुपये का बजट रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार देसी गाय की कीमत 30 हजार से लेकर एक लाख रुपये तक है। बता दें कि देसी गाय का दूध, घी का प्रयोग पूजा के लिए किया जाता है बल्कि इसके गोबर से बायोगैस, उपले और मूत्र से औषधियां तैयार की जाती हैं। इसके अलावा अब क्षेत्र में देशी गाय की मांग भी बढ़ती जा रही है।
ब्रिडिंग को लेकर भी मंदिर न्यास ने योजना तैयार करना शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार इसके लिए वैज्ञानिक विधि अपनाई जाएगी, ताकि उन्नत नस्ल की गाय का प्रजनन हो सके।

कोट :

मंदिर न्यास देसी गाय के पालन को बढ़ावा देने के लिए प्रयास कर रहा है। इसके लिए तीन लाख रुपये का बजट रखा है। अगर आवश्यकता होगी तो बजट को बढ़ाया जा सकता है। यहां पर ब्रिडिंग को लेकर भी योजना है। -केशव कुमार, मंदिर न्यास अधिकारी, दियोटसिद्ध
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article