{"_id":"6a3ed3fdfe016626d10802ab","slug":"home-guard-recruitment-process-begins-3600-candidates-in-the-fray-for-43-posts-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-198698-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया शुरू, 43 पदों \nके लिए 3600 अभ्यर्थी मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया शुरू, 43 पदों के लिए 3600 अभ्यर्थी मैदान में
Sat, 27 Jun 2026 01:03 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 27 Jun 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। होमगार्ड के 43 पदों को भरने के लिए सिंथेटिक ट्रैक मैदान में भर्ती प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई। यह प्रक्रिया एक जुलाई तक चलेगी। इसके लिए करीब 3,600 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
भर्ती के पहले दिन 650 अभ्यर्थियों को बुलाया गया, जिनमें से 380 उपस्थित हुए। सबसे पहले अभ्यर्थियों की शारीरिक मापदंडों की जांच की गई, जिसके बाद मानकों पर खरा उतरने वाले उम्मीदवारों की दौड़ करवाई गई। दौड़ पूरी होने के बाद अन्य आवश्यक औपचारिकताएं भी पूरी कराई गईं।
भर्ती प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा और पारदर्शिता के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। होमगार्ड भर्ती के चेयरमैन भूपेंद्र ने बताया कि सभी चरण निर्धारित मानकों के अनुसार संपन्न कराए जा रहे हैं। भर्ती अभियान एक जुलाई तक प्रतिदिन जारी रहेगा।