सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   It is inappropriate for the former MLA to reach the police station: Bharti

पूर्व विधायक का थाना पहुंचना अनुचित : भारती

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 19 Apr 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती शर्मा ने पुंग खड्ड क्षेत्र में बंद पड़े स्टोन क्रशर से कथित अवैध खनन मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। हमीरपुर में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने भाजपा नेताओं पर राजनीतिक दबाव बनाने के गंभीर आरोप लगाए।
Trending Videos

उन्होंने कहा कि कुछ लोग कानून का सामना करने के बजाय मामले को राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं। सुमन भारती ने बताया कि आरोपियों ने अंतरिम जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया था, लेकिन न्यायालय ने अपराध की गंभीरता और जांच की गुणवत्ता को देखते हुए उनकी याचिकाएं खारिज कर दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पूर्व विधायक राजेंद्र राणा द्वारा 15-20 लोगों के साथ थाने पहुंचने को पूरी तरह अनुचित बताया। उनके अनुसार यह जांच प्रक्रिया में बाधा डालने और पुलिस प्रशासन पर दबाव बनाने का सुनियोजित प्रयास था।
सुमन भारती शर्मा ने कहा कि जब देश की सर्वोच्च अदालत ने भी तथ्यों के आधार पर राहत नहीं दी, तो यह स्पष्ट है कि मामला गंभीर है और इसकी गहन जांच आवश्यक है। उन्होंने कहा कि थाने में भीड़ जुटाकर कानून की प्रक्रिया को प्रभावित नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed