{"_id":"69d6a6f9416611ce1c0988bd","slug":"krasna-lab-has-been-out-of-testing-for-three-days-and-the-wait-for-patients-in-queues-is-worsening-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-189498-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: क्रस्ना लैब में तीन दिन से नहीं हो रहे टेस्ट, लाइनों में खड़े मरीजों का इंतजार बढ़ा रहा मर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: क्रस्ना लैब में तीन दिन से नहीं हो रहे टेस्ट, लाइनों में खड़े मरीजों का इंतजार बढ़ा रहा मर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 09 Apr 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज की लैब में टेस्ट के लिए कतारों में खड़े मरीज। संवाद
- फोटो : 1
विज्ञापन
हमीरपुर। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर की क्रस्ना लैब में तीन दिन से टेस्ट न होने के कारण मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं, कॉलेज की लैब पर अतिरिक्त भार से समय पर टेस्ट नहीं हो पा रहे हैं, जिससे मरीजों का मर्ज बढ़ रहा है।
टेस्ट के लिए एक घंटे से लाइन में खड़ा हूं। लंबी कतारें देखकर लग रहा है कि आज जांच नहीं हो पाएगी। यह कहना है उन मरीजों का, जो लचर स्वास्थ्य व्यवस्था से काफी परेशान हैं। क्रस्ना लैब में पहले दो दिन बिजली आपूर्ति बाधित रही और जब आपूर्ति बहाल हुई तो यूपीएस में खराबी आ गई। इसके चलते तीन दिन से शुगर, खून सहित कई आवश्यक जांच नहीं हो पा रही हैं।
समय : दोपहर 12:15 बजे, स्थान: मेडिकल कॉलेज हमीरपुर। क्रस्ना लैब बंद होने के कारण यह केंद्र सूना पड़ा है, जबकि मेडिकल कॉलेज की सरकारी लैब में मरीजों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। यहां तीन अलग-अलग लाइनों में मरीज खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं और आपस में क्रस्ना लैब की स्थिति पर चर्चा कर रहे हैं।
क्रस्ना लैब में जांच बंद होने का सीधा असर सरकारी लैब पर पड़ा है, जहां अचानक मरीजों की संख्या बढ़ गई है। समय पर जांच न होने से इलाज में भी देरी हो रही है, जिससे मरीजों की परेशानी बढ़ती जा रही है।
मरीजों ने अस्पताल प्रबंधन से मांग की है कि सरकारी लैब में स्टाफ और संसाधनों की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि जांच प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके। साथ ही, क्रस्ना लैब में भी जल्द से जल्द सेवाएं बहाल की जाएं।
-- -
पापा को टेस्ट करवाने के लिए लाया हूं। एक घंटे से लाइन में खड़ा हूं। देखते हैं कब टेस्ट के लिए नंबर आता है। -सुनील, निवासी भलेठ
शुगर टेस्ट के लिए आया हूं। आधा घंटा पहले आया था। पहले क्रस्ना लैब में चला गया। वहां जानकारी मिली कि टेस्ट नहीं हो रहे हैं। -पंकज, निवासी जाहू
पापा कुछ दिन से बीमार हैं। उनकों साथ लेकर आया था। काफी लंबी लाइनें लगी हैं। उम्मीद है कि टेस्ट जल्द हो जाएंगे। -नवीन, निवासी बडू
पूर्वाह्न 11 बजे यहां पहुंचा। शुगर का टेस्ट करवाना है। खड़े-खड़े थक गया हूं। लाइन से हटा तो कोई ओर लाइन में आ जाएगा। -रमेश, निवासी मलकाना
कोट
क्रस्ना लैब में कुछ दिनों से टेस्ट नहीं हो रहे हैं। संचालकों को लैब में आई तकनीकी खराबी ठीक करने के निर्देश दिए हैं। मरीज कॉलेज की लैब में टेस्ट करवा रहे हैं। -डॉ. देशराज शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर
मेडिकल कॉलेज में संचालित क्रस्ना लैब में टेस्ट नहीं होने पर वीरान पड़ा केंद्र। संवाद
मेडिकल कॉलेज की लैब में टेस्ट के लिए कतारों में खड़े मरीज। संवाद
Trending Videos

मेडिकल कॉलेज की लैब में टेस्ट के लिए कतारों में खड़े मरीज। संवाद- फोटो : 1