{"_id":"6ae79a7d851627724a00939b","slug":"large-rocks-fell-from-the-hillside-onto-the-road-near-the-beas-bridge-a-major-accident-was-averted-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-214117-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: ब्यास पुल के पास पहाड़ी से सड़क पर गिरे भारी पत्थर, बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: ब्यास पुल के पास पहाड़ी से सड़क पर गिरे भारी पत्थर, बड़ा हादसा टला
Mon, 02 Nov 2026 01:31 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 02 Nov 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। उपमंडल सुजानपुर के तहत ब्यास पुल के पास रविवार सुबह पहाड़ी से अचानक भारी पत्थर सड़क पर गिर गए। गनीमत रही कि उस दौरान सड़क से कोई वाहन या राहगीर नहीं गुजर रहा था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
पत्थर गिरने से मार्ग पर आवाजाही बाधित हो गई। इसके बाद स्थानीय वाहन चालकों ने खुद पत्थरों को हटाकर यातायात बहाल किया। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुजानपुर प्रकाश ठाकुर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
उन्होंने सड़क किनारे दुकानें लगाने वाले लोगों को नियमों के अनुसार दुकानें लगाने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि पहाड़ी से पत्थर गिरने की आशंका को देखते हुए इस स्थान पर दुकानें लगाना जोखिम भरा हो सकता है।
विज्ञापन
नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि घटना में किसी के घायल होने या जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।