फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Mahila Congress burns MLA Sudhir Sharma's effigy at Dungi Chowk.

Hamirpur (Himachal) News: डूंगी चौक पर महिला कांग्रेस ने विधायक सुधीर शर्मा का फूंका पुतला

Sun, 09 Aug 2026 01:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 09 Aug 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Mahila Congress burns MLA Sudhir Sharma's effigy at Dungi Chowk.
डूंगी चौक पर महिला कांग्रेस पदाधिकारी धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा का पुतला फूंकने के दौरान।
भोरंज/जाहू (हमीरपुर)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र, अमर्यादित व आपत्तिजनक टिप्पणियां करने और धमकी देने के आरोपों को लेकर भोरंज महिला कांग्रेस ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

महिला कांग्रेस अध्यक्ष मधुबाला के नेतृत्व में पदाधिकारियों और अन्य महिलाओं ने टिक्कर खतरियां पंचायत के डूंगी चौक पर धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। महिला कांग्रेस अध्यक्ष मधुबाला ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेता लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। मधुबाला ने कहा कि मुख्यमंत्री के खिलाफ किसी भी प्रकार की अभद्र, अमर्यादित और आपत्तिजनक टिप्पणी को महिला कांग्रेस सहन नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस विभाग से धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान भोरंज महिला कांग्रेस महासचिव उर्मिला देवी सहित अन्य पदाधिकारी और महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed