फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Message of a plastic-free Himachal conveyed in Patlandar.

Hamirpur (Himachal) News: पटलांदर में प्लास्टिक मुक्त हिमाचल का दिया संदेश

Mon, 29 Jun 2026 12:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 29 Jun 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Message of a plastic-free Himachal conveyed in Patlandar.
पटलांदर में आयोजित महिला         मंडल सम्मान समारोह में महिलाओं को सम्मानित करते पूर्व विधायक र
सुजानपुर (हमीरपुर)। सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट की ओर से रविवार को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पटलांदर में महिला मंडल सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला मंडलों की सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर महिला मंडलों को सम्मानित करने के साथ-साथ प्लास्टिक मुक्त हिमाचल का संदेश भी लोगों तक पहुंचाया गया। ट्रस्ट द्वारा स्टील की थालियां एवं अन्य पर्यावरण अनुकूल सामग्री वितरित कर लोगों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ट्रस्ट के संस्थापक एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि महिलाएं समाज की वास्तविक शक्ति और परिवार की आधारशिला हैं। यदि महिलाएं सशक्त होंगी तो परिवार, समाज और राष्ट्र स्वतः सशक्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ट्रस्ट वर्षों से महिला मंडलों को सम्मानित कर उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने का कार्य कर रहा है। यह केवल सम्मान समारोह नहीं, बल्कि महिलाओं को सामाजिक नेतृत्व, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण अभियानों से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है।

ट्रस्ट के अध्यक्ष अभिषेक राणा ने कहा कि संस्था निःशुल्क मेडिकल कैंप, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण और जरूरतमंदों की सहायता सहित कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक मुक्त हिमाचल केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है, जिसमें महिलाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।
उन्होंने विश्वास जताया कि समाज के सामूहिक प्रयासों से स्वच्छ, स्वस्थ और पर्यावरण अनुकूल हिमाचल के निर्माण का लक्ष्य अवश्य हासिल किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed