सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Municipal Corporation awaits grant for budget

Hamirpur (Himachal) News: बजट के लिए नगर निगम को ग्रांट का इंतजार

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 09 Apr 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। वित्तीय वर्ष शुरू होने के डेढ़ सप्ताह के बाद भी नगर निगम हमीरपुर अपना बजट पारित नहीं कर पाया है। नगर निगम को बजट बनाने के लिए ग्रांट का इंतजार है। नगर निगम को ग्रांट के रूप में करीब डेढ़ करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है।
Trending Videos

अपना हाउस न होने के कारण बजट के निर्माण को लेकर नगर निगम कवायद शुरू नहीं कर पाया है। ग्रांट मिलने के बाद ही नगर निगम विकासात्मक कार्यों, कर्मचारियों के वेतन और अन्य कार्यों को लेकर कदम उठाएगा। चुनाव न होने के कारण नगर निगम बिना अध्यक्ष और पार्षदों के ही विकास के रथ को आगे धकेलने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बजट पारित न होने के कारण वर्तमान में नगर निगम केवल सीमित आय के साथ विकासात्मक कार्यों को अमलीजामा पहनाने में लगा हुआ है। वहीं, ग्रांट मिलने में करीब दो सप्ताह का समय लग सकता है, जिसके चलते बजट की रूपरेखा तैयार होने में समय लग सकता है। अपना हाउस न होने के कारण नगर निगम में आंशिक व पूर्ण रूप से जोड़ी गई पंचायतों में भी विकास का पहिया थम गया है, क्योंकि नगर निगम में शामिल होने के बाद पंचायतों का अस्तित्व खत्म हो गया है।
बता दें कि नगर परिषद के दौरान 11 वार्ड थे। नगर निगम बनने के बाद नई पंचायतों को जोड़कर चार नए वार्ड बनाए गए हैं और अब कुल 15 वार्ड हो गए हैं। चुनाव न होने के कारण इन वार्डों का नेतृत्व करने के लिए कोई पार्षद भी नहीं है।
ऐसे में वार्डों में कहां पर क्या-क्या विकास कार्य होंगे, यह भी तय नहीं हो पाएगा। अब देखना है कि नगर निगम को कब तक सरकार से ग्रांट मिलती है।

कोट :

नगर निगम को स्टेट हैड से ग्रांट मिलती है। यह डेढ़ करोड़ रुपये की राशि ग्रांट के रूप में मिलती है। ग्रांट मिलने के बाद ही बजट की रूपरेखा तय की जाएगी। उम्मीद है कि एक-दो सप्ताह के भीतर यह राशि नगर निगम को मिल जाएगी। -राकेश कुमार शर्मा, आयुक्त, नगर निगम हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article