फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Nadaun Congress burns Sudhir's effigy at Indrapal Chowk.

Hamirpur (Himachal) News: नादौन कांग्रेस ने इंद्रपाल चौक पर जलाया सुधीर का पुतला

Sun, 09 Aug 2026 01:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 09 Aug 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Nadaun Congress burns Sudhir's effigy at Indrapal Chowk.
ब्लॉक कांग्रेस नादौन के कार्यकर्ता विधायक सुधीर शर्मा का पुतला जलाते हुए। स्रोत : कांग्रेस
नादौन (हमीरपुर)। नादौन कांग्रेस ने शनिवार को कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सुमन भारती की अगुवाई में इंद्रपाल चौक पर धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा का पुतला जलाकर विरोध जताया। इससे पहले ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के साथ गीता भवन से नादौन बस स्टैंड तक रोष रैली निकाली।
विज्ञापन

गीता भवन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नादौन की मासिक बैठक भी हुई, जिसमें जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती विशेष रूप से उपस्थित रहे। सुमन भारती और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद ने विधायक सुधीर शर्मा और राजेंद्र राणा की ओर से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के खिलाफ दिए जा रहे बयानों पर आपत्ति जताई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं के आरोप और व्यक्तिगत टिप्पणियां राजनीतिक मर्यादा के अनुरूप नहीं हैं और इससे प्रदेश का राजनीतिक वातावरण दूषित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मुख्यमंत्री से माफी नहीं मांगी गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अन्य पिछड़ा वर्ग के वाइस चेयरमैन डॉ. मोहन लाल कौंडल, सीमा चौधरी, रीना कुमारी, संतोष संधू, सुनील दत्त, धर्मपाल चौधरी, सुनील बिट्टू, राजिंद्र चौधरी, कांता चौधरी, मनिंद्र कटोच आदि मौजूद रहे।

ब्लॉक कांग्रेस नादौन के कार्यकर्ता विधायक सुधीर शर्मा का पुतला जलाते हुए। स्रोत : कांग्रेस

ब्लॉक कांग्रेस नादौन के कार्यकर्ता विधायक सुधीर शर्मा का पुतला जलाते हुए। स्रोत : कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed