{"_id":"69f260603ac26eebde0025ff","slug":"necessary-arrangements-will-be-made-at-neet-examination-centres-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-191900-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 30 Apr 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की तीन मई को आयोजित की जा रही राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-नीट (यूजी)-2026 के लिए हमीरपुर में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर भी एनटीए के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं।
परीक्षा के सुचारू आयोजन के लिए जिला प्रशासन की ओर से भी विशेष तैयारियां की जा रही हैं। इस संबंध में बुधवार को डीआरडीए के हॉल में बैठक आयोजित हुई, जिसमें एसपी बलवीर सिंह, जिला हमीरपुर के परीक्षा केंद्रों के समन्वयक एवं उपायुक्त हमीरपुर के सहायक आयुक्त चिराग शर्मा और अन्य अधिकारियों ने विभिन्न प्रबंधों को लेकर व्यापक विचार-विमर्श किया।
इस अवसर पर चिराग शर्मा ने कहा कि नीट-यूजी परीक्षा के लिए हमीरपुर शहर एवं इसके आस-पास के शिक्षण संस्थानों में कुल पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।उम्मीदवारों की सुविधा के लिए इन परीक्षा केंद्रों के लिए एचआरटीसी की विशेष बसें चलाई जाएंगी।
पांचों परीक्षा केंद्रों के लिए अलग-अलग मैजिस्ट्रेट नियुक्त किए जाएंगे और उम्मीदवारों की संख्या के अनुसार पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मचारियों की तैनाती भी की जाएगी। सहायक आयुक्त ने पांचों परीक्षा केंद्रों के अधीक्षकों एवं संस्थान प्रमुखों व अन्य संबंधित अधिकारियों को एनटीए के दिशा-निर्देशों की अनुपालना के निर्देश दिए।
बैठक में पांचों परीक्षा केंद्रों के अधीक्षकों, शिक्षा विभाग, डाक विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।
Trending Videos