{"_id":"69b70ccd5cb7eb9f9f0b768b","slug":"on-the-second-day-of-the-chaitra-fair-35000-devotees-bowed-down-and-stood-in-queues-for-two-to-three-hours-to-have-darshan-of-paunahari-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-186728-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: चैत्र मेले के दूसरे दिन 35 हजार श्रद्धालु हुए नतमस्तक, दो से तीन घंटे लंबी कतारों में लगकर किए पौणाहारी के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: चैत्र मेले के दूसरे दिन 35 हजार श्रद्धालु हुए नतमस्तक, दो से तीन घंटे लंबी कतारों में लगकर किए पौणाहारी के दर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 16 Mar 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में दर्शनों के लिए कतारों में लगे श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
दियोटसिद्ध(हमीरपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालकनाथ मंदिर दियोटसिद्ध में रविवार को 35 हजार श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन किए। चैत्र मास मेले शुरू होने के बाद पहला ज्येष्ठ रविवार होने के कारण बाबा के दरबार में श्रद्धालुओं की खूब भीड़ उमड़ी।
हल्की बारिश के बीच पंजाब, लुधियाना, अमृतसर से आए श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए बाबा के दर में पहुंचे। बारिश में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए न्यास की ओर से टेंट की व्यवस्था भी की गई, ताकि उन्हें किसी भी तरह की परेशानी न हो।
अधिकांश श्रद्धालुओं ने शनिवार शाम को ही शाहतलाई और दियोटसिद्ध में आना शुरू कर दिया था, ताकि सुबह के समय दर्शन करने में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। पूरी रात तलाई से बाबा की गुफा की ओर लगातार भक्तों की टोलियों का आना-जाना लगा रहा। सुबह होते-होते श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं और दो से तीन घंटे तक इंतजार के बाद दर्शन करने की सुविधा मिली।
न्यास की ओर से मंदिर को 24 घंटे खुला रखा गया। मंदिर न्यास की ओर से लंगर हाल में श्रद्धालुओं को तीन समय का भोजन उपलब्ध करवाया गया। अधिकांश श्रद्धालुओं ने बाजार में खीर, पकौड़े और हलवा पूरी के भंडारे लगाए। मंदिर में चैत्र मास मेलों का आगाज 14 मार्च को हुआ है। श्रद्धालुओें की सुविधा के लिए न्यास की ओर से पुख्ता प्रबंध किए गए हैं, ताकि मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था सुचारू रूप से चलाई जा सके।
कोट
मंदिर में ज्येष्ठ रविवार को 35 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए न्यास की ओर से 24 घंटे मंदिर को खुला रखा गया, ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन करने में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। -केशव कुमार, मंदिर अधिकारी, बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध
बालयोगी के दरबार चढ़ा 19.88 लाख रुपये का चढ़ावा
बिझड़ी (हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में श्रद्धालुओं ने दिल खोलकर दान दिया है। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में एक दिन में 19 लाख 88 हजार 626 रुपये का चढ़ावा चढ़ा है। चढ़ावे में 12 लाख 13 हजार 366 रुपये चढ़ावे और सात लाख 75 हजार 360 रुपये दान के रूप में प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा 05.950 ग्राम सोना, 150 ग्राम चांदी का चढ़ावा चढ़ा है। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में एक दिन में 1096 यूएसए डॉलर, यूरो 205, कनाडा डॉलर 690, ऑस्ट्रेलिया डॉलर 65, यूएई 125, कतार रियाल एक, सउदी रियाल 10, न्यूजीलैंड मुद्रा 50, ओमान मुद्रा दो और 38 स्कॉटलैंड मुद्रा चढ़ाई गई हैं।
Trending Videos