सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Passengers upset due to suspension of government bus service

Hamirpur (Himachal) News: सरकारी बस सेवा बंद होने से यात्री परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 16 Mar 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सुजानपुर से पूर्वाह्न 11 बजे वाया हमीरपुर शिमला के लिए चलने वाली हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस पिछले कुछ समय से बंद है। इससे क्षेत्र के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Trending Videos

बस के बंद होने से नौकरीपेशा लोगों और शिमला जाने वाले अन्य यात्रियों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। बैजनाथ डिपो की बस सुजानपुर से शिमला वाया हमीरपुर जाती थी। वहीं, अगले दिन यह 1:15 बजे हमीरपुर से बैजनाथ वाया सुजानपुर के लिए निकलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों को पहले हमीरपुर या अन्य स्थानों से दूसरी बस पकड़नी पड़ती है। इससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी हो रही है। यात्रियों ने बताया कि कई बार उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ता है। खासकर रविवार और अन्य अवकाश वाले दिन में निजी बसें कम चलती हैं। अधिकतर यात्री सरकारी बसों पर ही निर्भर होते हैं। यात्रियों ने निगम प्रबंधन से मांग की है कि इस बस सेवा को पुन: बहाल किया जाए।

कोट

इस रूट पर आय कम हो रही थी। इसके चलते फिलहाल बस को अस्थाई रूप से बंद किया गया है। -नितेश शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआटीसी बैजनाथ डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article