{"_id":"6a3ed38ffc3e7b2c1d061aaa","slug":"pos-machine-at-bhida-ration-depot-out-of-order-ration-distribution-stalled-for-four-days-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-198634-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: भिड़ा राशन डिपो में पीओएस मशीन खराब, चार दिन से राशन वितरण ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: भिड़ा राशन डिपो में पीओएस मशीन खराब, चार दिन से राशन वितरण ठप
Sat, 27 Jun 2026 01:01 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 27 Jun 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताल (हमीरपुर)। क्षेत्र के भिड़ा राशन डिपो में पिछले चार दिनों से पीओएस मशीनों में तकनीकी खराबी के चलते राशन वितरण व्यवस्था ठप पड़ी हुई है, जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय उपभोक्ताओं मिलखी राम, मदन लाल, मनोज कुमार, सुदेश कुमारी, कर्म चंद, अशोक कुमार, मीना देवी, रेखा देवी और दी कृषि सहकारी सोसायटी भिड़ा के प्रधान किशोर शर्मा ने बताया कि वे पिछले चार दिनों से लगातार डिपो के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन राशन नहीं मिल पा रहा है।
कई मजदूरों को इसके चलते अपनी दैनिक मजदूरी भी छोड़नी पड़ रही है। डिपो संचालक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मशीनों में तकनीकी खराबी के कारण राशन वितरण प्रभावित हो रहा है और उपभोक्ताओं की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि समस्या उनके नियंत्रण से बाहर है।
विज्ञापन
वहीं, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के अनुसार तकनीकी समस्या को दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही मशीनें ठीक कर राशन वितरण व्यवस्था बहाल कर दी जाएगी। संवाद