फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Potholes on the road in Mahre cause trouble; risk of accidents.

Hamirpur (Himachal) News: मैहरे में सड़क के गड्ढे बने परेशानी, हादसे का खतरा

Sun, 09 Aug 2026 01:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 09 Aug 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Potholes on the road in Mahre cause trouble; risk of accidents.
नगर पंचायत बड़सर के तहत मैहरे बाजार में निकासी नाली को खोलने के बाद खुला छोड़ा गया गड्ढा। संवाद
बड़सर (हमीरपुर)। नगर पंचायत बड़सर के तहत एनएच-503ए पर मैहरे के समीप सड़क पर बने गड्ढे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। गड्ढों को भरने और सड़क की स्थिति सुधारने को लेकर संबंधित विभाग और नगर पंचायत की ओर से अभी तक ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर पंचायत कर्मचारियों ने बंद पड़ी निकासी नाली की सफाई की। पाइप तक पहुंचने के लिए सड़क का एक हिस्सा खोदा गया, लेकिन सफाई के बाद इसे दोबारा समतल नहीं किया गया। इससे हादसे का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

बड़सर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम प्रस्तावित है। ऐसे में मुख्य मार्ग के किनारे खुले गड्ढों और अव्यवस्थित स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार बस अड्डे के समीप हैंडपंप के गंदे पानी की निकासी के लिए डाली गई पाइप में अवरोध के कारण पानी की निकासी प्रभावित हो रही थी। इसी के समाधान के लिए नाली की सफाई करवाई गई थी।
व्यापार मंडल मैहरे के प्रधान राजकुमार विज, उपप्रधान सतीश राठौर, जय चंद, चमन लाल, राकेश कुमार और सरोज कुमारी ने प्रशासन से जल्द गड्ढा भरकर सड़क को समतल करने की मांग की है। उन्होंने निकासी व्यवस्था को स्थायी रूप से दुरुस्त करने की भी मांग उठाई।


कोट्स :


नाली में फंसी पाइप लाइन को खोल दिया है। अब सड़क पर पड़े गड्ढों को भरने का कार्य राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग द्वारा किया जाएगा। -आयुष शर्मा, कनिष्ठ अभियंता, नगर पंचायत बड़सर।



मामला उनके ध्यान में है। जल्द ही सड़क पर पड़े गड्ढों को भर दिया जाएगा। पहले निकासी नाली को खोला नहीं गया था। अब नाली को खोल दिया गया है। -राजेश शर्मा, सहायक अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग, ऊना

नगर पंचायत बड़सर के तहत मैहरे बाजार में निकासी नाली को खोलने के बाद खुला छोड़ा गया गड्ढा। संवाद

नगर पंचायत बड़सर के तहत मैहरे बाजार में निकासी नाली को खोलने के बाद खुला छोड़ा गया गड्ढा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article