फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   President and Vice-President of Sujanpur Municipal Council take oath of office and secrecy.

Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर नप के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने ली पद और गोपनियता की शपथ

Sun, 28 Jun 2026 12:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 28 Jun 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
President and Vice-President of Sujanpur Municipal Council take oath of office and secrecy.
पद एवं गोपनियता कीे शपथ लेने के बाद नप सुजानपुर के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष विधायक और कांग्रेस जिलाध
सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर टिहरा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नीलम धीमान और उपाध्यक्ष विनय स्याल का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को परिषद कार्यालय में संपन्न हुआ। दोनों पदाधिकारियों ने समर्थकों के साथ कार्यालय पहुंचकर पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
विज्ञापन

उपमंडल अधिकारी एवं निर्वाचन अधिकारी विकास शुक्ला ने दोनों को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद उन्होंने औपचारिक रूप से कार्यभार संभाल लिया।गौरतलब है कि भाजपा समर्थित पार्षदों द्वारा अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है, जिसकी सुनवाई 23 जुलाई को प्रस्तावित है।
विज्ञापन

अदालत ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान पदाधिकारी का कार्यकाल अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती, विधायक कैप्टन रंजीत सिंह, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा सहित पार्षद एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सुमन भारती ने विधायक को शॉल व टोपी पहनाकर सम्मानित किया। इस दाैरान विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने क्षेत्र के विकास को लेकर कई घोषणाएं कीं। उन्होंने वार्ड नंबर-6 बल्ला राठिया में सड़क और बाड़बंदी कार्य शीघ्र शुरू करने की बात कही।

साथ ही सिविल अस्पताल सुजानपुर में एंबुलेंस सेवा और विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में अभी तक सीवरेज सुविधा नहीं पहुंची है, वहां जल्द काम शुरू किया जाएगा।
इसके अलावा कांग्रेस समर्थित पार्षदों को अपने-अपने वार्डों के विकास कार्यों के लिए विधायक निधि से पांच-पांच लाख रुपये देने की घोषणा भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed