{"_id":"69f260f19943ba7bfd0ae132","slug":"protest-by-parents-of-girls-school-continues-in-nadaun-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-191895-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नादौन में कन्या स्कूल के अभिभावकों का विरोध जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नादौन में कन्या स्कूल के अभिभावकों का विरोध जारी
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 30 Apr 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। नादौन में सीबीएसई बोर्ड शुरू करने के बाद कन्या स्कूल के बाल स्कूल में विलय के विरोध में अभिभावकों का प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहा।
दूसरे दिन भी अभिभावक संयुक्त कार्यालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में डटे रहे और एसडीएम निशांत शर्मा से मुलाकात की। अभिभावकों ने निर्णय लिया है कि वे अपनी मांग को लेकर शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मिलेंगे।
उनका कहना है कि कन्या स्कूल का अस्तित्व समाप्त न किया जाए और इसे अलग स्कूल के रूप में ही जारी रखा जाए। कई अभिभावक अपनी बच्चियों को बाल स्कूल में पढ़ने के लिए नहीं भेज रहे हैं। उनका कहना है कि वे किसी भी बोर्ड में पढ़ाई के लिए तैयार हैं, लेकिन बच्चियों को बाल स्कूल में नहीं भेजेंगे।
वहीं, एसडीएम नादौन और बाल स्कूल प्रशासन ने अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने की अपील की है और भरोसा दिलाया है कि बच्चियों को किसी तरह की समस्या नहीं होगी।
Trending Videos