फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   RKGMC Hamirpur to crack down on ragging, increase surveillance around hostels and PG accommodations

Hamirpur (Himachal) News: आरकेजीएमसी हमीरपुर में रैगिंग पर सख्ती, हॉस्टलों और पीजी आवासों के आसपास बढ़ेगी निगरानी

Sun, 25 Oct 2026 02:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 25 Oct 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय (आरकेजीएमसी) हमीरपुर में रैगिंग पर लगाम लगाने के लिए संस्थान प्रबंधन ने सख्त कदम उठाए हैं। नए सत्र की शुरुआत में रैगिंग का मामला सामने आने के बाद भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए निगरानी बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल सूचना देने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को प्राचार्य डॉ. रमेश भारती की अध्यक्षता में आयोजित एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक में रैगिंग की रोकथाम के लिए किए गए प्रबंधों की समीक्षा की गई। बैठक में कॉलेज के अधिकारियों के साथ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

डॉ. रमेश भारती ने कहा कि संस्थान में इस सत्र से पहले रैगिंग का कोई मामला सामने नहीं आया था, लेकिन नए सत्र की शुरुआत में ही ऐसी घटना होने से संस्थान की छवि प्रभावित हुई है। मामले में तत्काल और कड़ी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त प्रबंध किए गए हैं और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से हॉस्टलों और पीजी आवासों के आसपास नियमित गश्त करने की अपील की, ताकि विद्यार्थियों को सुरक्षित माहौल मिल सके।
साथ ही, कॉलेज, हॉस्टलों और आसपास के महत्वपूर्ण स्थानों पर हेल्पलाइन नंबर प्रदर्शित किए गए हैं, जिससे विद्यार्थी अपनी शिकायतें दर्ज करवा सकें और उन पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।

बैठक में आरकेजीएमसी के अतिरिक्त निदेशक संजीव शर्मा, आरकेजीएमसी अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. देशराज सहित अन्य अधिकारियों ने भी रैगिंग की रोकथाम और विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed