सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Sainik Welfare Department wrote a letter for demarcation of land

Hamirpur (Himachal) News: सैनिक कल्याण विभाग ने जमीन की निशानदेही के लिए लिखा पत्र

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 14 Apr 2026 05:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विभाग ने कार्यालय के साथ सटी जमीन को बताया अपना भाग
Trending Videos

नगर निगम के साथ ही स्थित है सैनिक कल्याण विभाग का कार्यालय
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। सैनिक कल्याण विभाग ने अपने कार्यालय के साथ सटी दुकानों की निशानदेही के लिए राजस्व विभाग को पत्र लिखा है। दुकानों को लेकर नगर निगम और सैनिक कल्याण विभाग आमने सामने आ गए हैं। सैनिक कल्याण विभाग ने इस जमीन को अपनी बताते हुए निशानदेही करवाने के लिए विभाग को पत्र लिखा है जबकि नगर निगम इन दुकानों से किराया वसूल रही है।
हमीरपुर में नगर निगम के कार्यालय के सामने ही सैनिक कल्याण विभाग का कार्यालय बाजार में स्थित है। ऐसे में अगर यह जमीन सैनिक कल्याण विभाग की निकलती है तो विभाग का कार्यालय और अधिक बढ़ सकता है जबकि यहां पर फास्ट फूड संचालकों ने अपना कब्जा जमाया हुआ है। इसकी कीमत लाखों रुपये की हो सकती है। हालांकि अभी तक राजस्व विभाग की ओर से निशानदेही के लिए तीन माह का समय दिया है। निगम के अधिकारियों के अनुसार यह जमीन अगर सैनिक कल्याण विभाग की निकलती है तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। अब देखना है कि निशानदेही कब तक पूरी होती है और कब इस जमीन को असली मालिक मिल पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट :

सैनिक कल्याण विभाग के कार्यालय के साथ सटी जमीन विभाग की है। इसकी निशानदेही को पत्र लिखा है। इसके लिए करीब तीन माह का समय दिया गया है। -स्क्वाड्रन लीडर मनोज राणा, उपनिदेशक, सैनिक कल्याण विभाग हमीरपुर


सैनिक कल्याण विभाग अपनी जमीन की निशानदेही करवा सकता है। अगर उनकी भूमि निकलती है तो नगर निगम को कोई आपत्ति नहीं है। निशानदेही के बाद ही पूरी तस्वीर सामने आ सकेगी। -राम प्रसाद शर्मा, अतिरिक्त आयुक्त नगर निगम हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed