{"_id":"69de30096ff182d0c507101b","slug":"sawmill-raided-189-wooden-sticks-recovered-hamirpur-hp-news-c-95-1-kng1004-229659-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: आरा मशीन पर दबिश, लकड़ी के 189 मोछे बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: आरा मशीन पर दबिश, लकड़ी के 189 मोछे बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 15 Apr 2026 05:45 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
वन विभाग की टीम ने मौके पर मशीन और अन्य उपकरण किए सीज
आरा मशीन संचालक नहीं दिखा पाया अलग-अलग प्रजाति की लकड़ी के दस्तावेज
संवाद न्यूज एजेंसी
ठाकुरद्वारा/इंदौरा (कांगड़ा)। वन मंडल नूरपुर के वन परिक्षेत्र इंदौरा में एक आरा मशीन पर अवैध रूप से रखी विभिन्न प्रजातियों की लकड़ी के 189 मोछे बरामद किए है। वन विभाग की टीम औचक निरीक्षण के दौरान आरा मशीन पर पहुंची। मौके पर मशीन संचालक लकड़ी संबंधी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। मौके पर टीम ने लकड़ी को कब्जे में लेने के साथ आरा मशीन सहित अन्य उपकरणों को सीज कर दिया।
वन परिक्षेत्र अधिकारी इंदौरा अब्दुल हमीद के नेतृत्व में टीम मंगलवार पूर्वाह्न 11:30 बजे आरा मशीन पर पहुंची थी। केवल सिंह निवासी बरंडा से आरा मशीन में रखी लकड़ी से संबंधित दस्तावेज पेश करने के लिए कहा। इस दौरान वहां पाई गई लकड़ी और आरा मशीन रजिस्टर की जांच करने पर कई तरह की अनियमितताएं सामने आईं। वन मंडल अधिकारी नूरपुर संदीप कोहली ने बताया कि मौके पर मिली लकड़ी का विवरण आरा मशीन रजिस्टर में नहीं पाया गया।
यही नहीं आरा मशीन पर पाई गई लकड़ी पर किसी भी तरह का विभागीय टंकण अथवा हैमरिंग नहीं थी। मौके पर आम के 17, जामुन के 8, शीशम के 16, तमन के 10, सफेदा के 41, तुनी के 3, बहेड़ा के 58, क्रैंबल का 1, लसूनी के 15, सीरस के 7 और सागवान के 13 मोछे मिले, जिनका विवरण आरा मशीन रजिस्टर में नहीं पाया था। मौके पर टीम ने आरा मशीन, आरा मशीन ट्रॉली और बरामद लकड़ी को अनिश्चितकाल तक के लिए सीज कर दिया। मामले में विभाग की ओर से नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X