फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   School students will showcase their talent in the district level Rangotsav.

Hamirpur (Himachal) News: जिला स्तरीय रंगोत्सव में हुनर दिखाएंगे स्कूली विद्यार्थी

Sun, 25 Oct 2026 02:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 25 Oct 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के सरकारी और निजी स्कूलों के विद्यार्थी 28 अक्तूबर को जिला शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान गौना में आयोजित जिला स्तरीय रंगोत्सव में छह सांस्कृतिक गतिविधियों में प्रतिभा दिखाएंगे।
विज्ञापन

समग्र शिक्षा के तहत होने वाले इस आयोजन को लेकर शिक्षा विभाग ने स्कूल प्रमुखों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। जिला स्तर पर चयनित विद्यार्थी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन

रंगोत्सव में कोलाज मेकिंग, फोक सांग, फोक डांस, टू-डी पेंटिंग, फोक डांस सोलो और रंगोली प्रतियोगिताएं होंगी। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभा को मंच प्रदान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए रंगोत्सव और नौवीं से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए कला उत्सव आयोजित किया जाएगा। कला उत्सव में विद्यार्थी विभिन्न कलाओं का प्रदर्शन करेंगे।

यह कार्यक्रम भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की पहल के तहत आयोजित किया जाता है।
कोट
कार्यक्रम आयोजन को लेकर स्कूल प्रमुखों को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जिला शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान गौना करौर में 28 अक्तूबर को आयोजन किया जाएगा। -रणजीत सिंह, समन्वयक, रंगोत्सव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article