फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Scooter rider hit by tipper; narrowly escapes death.

Hamirpur (Himachal) News: टिपर की चपेट में आया स्कूटी सवार, बाल-बाल बच्ची जान

Sun, 28 Jun 2026 12:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 28 Jun 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। थाना क्षेत्र सुजानपुर के अंतर्गत री-भलाणा–चलोखर संपर्क मार्ग पर शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। एक दोपहिया वाहन को पीछे से आ रहे टिपर ने टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी सवार वाहन सहित टिपर के नीचे जा घुसा।
विज्ञापन

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीण और राहगीरों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में स्कूटी सवार की बाजू में चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। बाद में दोनों पक्षों में आपसी समझौता होने पर कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि री-भलाणा–चलोखर मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही बढ़ने से दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है। उन्होंने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक बलबीर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौते के कारण प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed