{"_id":"69b7049ae870e3ae5904396d","slug":"shopkeepers-forced-to-cook-food-in-the-light-of-mobile-phones-at-holi-fair-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-186732-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: होली मेले में मोबाइल की रोशनी में खाना बनाने को दुकानदार मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: होली मेले में मोबाइल की रोशनी में खाना बनाने को दुकानदार मजबूर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर मेले में मोबाइल की रोशनी से खाना बनाते हुए दुकानदार। वीडियो ग्रैव
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। होली मेले में दुकानदारी सजाने पहुंचे कुछ कारोबारी बिजली महंगी मिलने के चलते मोबाइल की रोशनी में खाना बनाने को मजबूर हैं। मोबाइल की रोशनी में खाना बनाते हुए एक दुकानदार का वीडियो साेशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
इसमें दुकानदारों का आरोप है कि मेले में उन्हें महंगे दामों पर बिजली उपलब्ध करवाई जा रही है। कारोबारियों का कहना है कि एक बल्ब जलाने की एवज में उनसे 100 से 150 रुपये वसूले जा रहे हैं। बता दें कि मेले के लिए चौगान को प्रशासन ने एकमुश्त ठेके पर दिया है। इसमें अस्थायी रूप से मीटर लगाने की अनुमति भी प्रदान की गई है।
इसमें बिजली बोर्ड की ओर से अस्थायी मीटर के दामों के अनुसार साढ़े छह रुपये प्रति यूनिट वसूली जाती है। लोग पहले ही महंगे दामों पर प्लॉट खरीद चुके हैं तथा मंदी की मार झेल रहे दुकानदारों को अब अंधेरे में मोबाइल की रोशनी में खाना बनाना पड़ रहा है। वहीं, एसडीएम सुजानपुर विकास शुक्ला ने कहा कि अगर कहीं अधिक दाम वसूले जा रहे हैं, तो उन्हें दस्तावेज उपलब्ध करवाएं, वह नियमों के अनुसार कार्रवाई करेंगे।
Trending Videos