फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Specialist doctors posted at Nadaun Hospital; relief for patients.

Hamirpur (Himachal) News: नादौन अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती, मरीजों को राहत

Sun, 28 Jun 2026 12:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 28 Jun 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। कांगड़ा, ऊना और हमीरपुर जिलों की सीमा पर स्थित सिविल अस्पताल नादौन में अब मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। अस्पताल में छह माह से रिक्त विशेषज्ञ चिकित्सकों के पदों पर नियुक्तियां कर दी गई हैं।
विज्ञापन

अब अस्पताल में एमडी चिकित्सक, शिशु रोग विशेषज्ञ और सर्जन ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। सिविल अस्पताल नादौन तीन जिलों के लोगों के लिए एक प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र के रूप में कार्य करता है।
विज्ञापन

यहां प्रतिदिन करीब 450 मरीज ओपीडी में उपचार के लिए पहुंचते हैं। विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी के कारण पहले मरीजों को हमीरपुर, टांडा या अन्य बड़े अस्पतालों का रुख करना पड़ता था, जिससे उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों की लगातार मांग के बाद अब रिक्त पदों पर नियुक्तियां कर दी गई हैं। वर्तमान में केवल रेडियोलॉजिस्ट का पद खाली है, जबकि अन्य सभी विशेषज्ञ डॉक्टर सेवाएं दे रहे हैं।

कोट
अस्पताल में रिक्त शिशु, एमडी और शल्य चिकित्सक पदों पर नियुक्तियां कर दी गई हैं। अस्पताल में मरीजों को उपचार के लिए सभी सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। -डॉ.अजय अत्री, सीएमओ हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article