{"_id":"6aa254a2b5944578a708e861","slug":"sujanpur-beas-bridge-bus-landslide-debris-accident-hamirpur-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: सुजानपुर-ब्यास पुल के पास बस पर गिरा पहाड़ी का मलबा, बड़ा हादसा टला; बाल-बाल बचे चालक-परिचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: सुजानपुर-ब्यास पुल के पास बस पर गिरा पहाड़ी का मलबा, बड़ा हादसा टला; बाल-बाल बचे चालक-परिचालक
Thu, 10 Sep 2026 12:29 PM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, सुजानपुर (हमीरपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, सुजानपुर (हमीरपुर)।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Thu, 10 Sep 2026 12:29 PM IST
सार
हमीरपुर के सुजानपुर में ब्यास पुल के पास वीरवार सुबह पहाड़ी से अचानक मलबा गिरने से सुजानपुर से पालमपुर जा रही निजी बस चपेट में आ गई। बस में उस समय कोई यात्री नहीं था। मलबे की चपेट में आने से बस को नुकसान पहुंचा, जबकि चालक और परिचालक सुरक्षित रहे। समय रहते बस रोक दिए जाने से बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
निजी बस पर गिरा मलबा।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मानसून के बीच पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रहे भूस्खलन के खतरे ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। हमीरपुर जिले के सुजानपुर उपमंडल में वीरवार सुबह उस समय बड़ा हादसा होने से टल गया, जब ब्यास पुल के पास अचानक पहाड़ी से मलबा गिरकर एक निजी बस पर जा गिरा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, निजी बस सुजानपुर से पालमपुर की ओर जा रही थी। बस जैसे ही ब्यास पुल के पास पहुंची, अचानक पहाड़ी की तरफ से मिट्टी और पत्थरों का मलबा सड़क पर आ गिरा। मलबे की चपेट में बस भी आ गई, जिससे उसे नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन
हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे के वक्त बस में चालक और परिचालक के अलावा कोई यात्री सवार नहीं था। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया। मलबा गिरते ही चालक ने सतर्कता बरतते हुए बस रोक दी। इसके बाद चालक और परिचालक ने स्थिति को संभाला।
विज्ञापन
अचानक हुए इस घटनाक्रम से मौके पर कुछ समय के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। सड़क के आसपास मौजूद लोगों में भी दहशत फैल गई। पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण यह सवाल भी खड़ा हो गया है कि बारिश के दौरान इस मार्ग पर सफर करने वाले वाहन कितने सुरक्षित हैं।
मानसून के दौरान पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश के चलते कई स्थानों पर जमीन दरकने और पत्थर-मलबा गिरने का खतरा बना रहता है। ऐसे में वाहन चालकों को संवेदनशील स्थानों से गुजरते समय विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। फिलहाल बस को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। समय रहते बस रोक दिए जाने और उसमें यात्रियों के नहीं होने से एक संभावित बड़े हादसे को टाल दिया गया।