सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Taxpayers should pay house tax through Citizen Seva Portal: Raman

सिटीजन सेवा पोर्टल से गृहकर जमा करवाएं करदाता : रमन

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 17 Mar 2026 07:28 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
28 तक गृहकर जमा करवाने पर मिलेगी 10 फीसदी छूट
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी

नादौन (हमीरपुर) नगर परिषद नादौन कार्यालय से वित्तीय वर्ष 2025-26 के गृहकर के बिल 14 मार्च से जारी हो गए हैं। इन बिलों की सूचना ऑनलाइन सिटीजन सेवा पोर्टल के माध्यम से करदाताओं के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस संदेश के माध्यम से भेजी जा रही है। नगर परिषद नादौन के कार्यकारी अधिकारी रमन कुमार ने बताया कि नादौन के करदाता अपना गृहकर बिल पोर्टल के माध्यम से भी जमा कर सकते हैं, जिसके लिए साइट लिंक सिटीजन सेवा डॉट एचपी डॉट जीओवी डॉट इन रहेगा।

उन्होंने कहा कि यदि करदाता के मोबाइल नंबर पर बिल का संदेश नहीं आता है तो वे नगर परिषद नादौन कार्यालय में संपर्क करके अपना गृहकर बिल जमा करवा सकता है। किसी भी प्रकार की जानकारी व समस्या के समाधान के लिए कार्यालय के कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं, बिल जनरेशन की तिथि से 15 दिन के भीतर गृहकर जमा करने पर करदाता को 10 फीसदी छूट का लाभ दिया जाएगा। यह छूट 28 मार्च तक ही मान्य रहेगी। उन्होंने सभी करदाताओं से निर्धारित अवधि के भीतर अपना गृहकर जमा करवाने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed