{"_id":"69c6e17af7c4833b5f03713e","slug":"the-expansion-work-of-bassi-tikkari-road-will-be-completed-in-two-days-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-188187-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बस्सी-टिक्करी सड़क का विस्तारीकरण कार्य दो दिन में होगा पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बस्सी-टिक्करी सड़क का विस्तारीकरण कार्य दो दिन में होगा पूरा
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 28 Mar 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
बस्सी-टिक्करी सड़क मार्ग का विस्तारीकरण। संवाद
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत लोगों को बस्सी-टिक्करी सड़क मार्ग पर लगने वाले जाम से जल्द राहत मिलेगी। दो से तीन दिन के भीतर सड़क का विस्तारीकरण कार्य संपन्न होगा। करीब डेढ़ किलोमीटर सड़क पर लगभग 46 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
सड़क की चौड़ाई बढ़ने के बाद यातायात व्यवस्था में सुधार होगा। बस्सी से टिक्करी सड़क मार्ग काफी संकरा था। कई जगह तो वाहन चालकों को पास लेने में काफी दिक्कतें आती हैं। यह मार्ग काफी व्यस्त रहता है। यही वजह है यहां पर जाम की स्थिति बनी रहती है। वहीं, बस्सी बाजार में जब लोग खरीदारी के लिए आते हैं, तो उन्हें वाहनों को पार्क करने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल पाती है।
कई बार वाहनों को इधर-उधर ही पार्क करना पड़ता है। उन्हें चालान का डर भी सताता था। इस दिक्कत के चलते यहां के लोग सड़क के विस्तारीकरण की मांग कर रहे थे। लोक निर्माण विभाग ने सड़क के दोनों ओर आवश्यक मरम्मत और समतलीकरण का काम शुरू किया है। अब यह कार्य अपने अंतिम चरण में हैं।
एक से दो दिनों के भीतर सड़क के विस्तारीकरण कार्य को समाप्त कर लिया जाएगा। स्थानीय निवासियों और वाहन चालकों ने बताया कि कार्य पूर्ण होने के बाद यातायात सुगम हो रहा है। वहीं, व्यापारियों ने उम्मीद जताई है कि अब ग्राहक आसानी से दुकान में पहुंचेंगे।
कोट
बस्सी-टिक्करी सड़क मार्ग का विस्तारीकरण किया जा रहा है। विभाग का लक्ष्य है कि दो से तीन दिन के भीतर कार्य पूर्ण किया जाए। -राजेश कुमार, अधिशाषी अभियंता, लोक निर्माण विभाग भोरंज
Trending Videos