{"_id":"69d6a6d18b39c8265d06c338","slug":"the-matter-of-subletting-in-sujanpur-is-on-hold-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-189499-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: ठंडे बस्ते में पड़ा सुजानपुर में सबलेटिंग का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: ठंडे बस्ते में पड़ा सुजानपुर में सबलेटिंग का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 09 Apr 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर में उठा सबलेटिंग का मामला कमेटी की सुस्ती के कारण ठंडे बस्ते में पड़ गया है। दो माह का समय बीतने के बाद भी कमेटी के सदस्य रिपोर्ट को दोबारा सब्मिट नहीं कर पाए हैं।
इससे सबलेटिंग के धंधे पर लगाम कसना अधिकारियों के लिए टेढ़ी खीर बन गया है। बता दें कि नगर परिषद सुजानपुर ने आमदनी के साधन को बढ़ाने के लिए दुकानों का निर्माण कर किराये पर दिया हुआ है। दुकानदारों ने इन दुकानों को अपने चहेतों को मनमाने दामों पर सबलेटिंग पर दिया हुआ था।
दिसंबर में मामला उजागर होने के बाद एसडीएम सुजानपुर ने तीन सदस्यों की कमेटी गठित कर 45 दिन के भीतर रिपोर्ट जमा करवाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद कमेटी के सदस्यों ने धरातल पर उतरकर हर पहलू की जांच कर जानकारियां इकट्ठी की थीं। जांच के दौरान 24 से अधिक दुकानों के सबलेटिंग का मामला सामने आया था।
कमेटी ने अपनी रिपोर्ट एसडीएम को सौंप दी थी। इसके बाद जांच करने पर रिपोर्ट में खामियां पाई गई थीं। एसडीएम सुजानपुर ने इस कमेटी के सदस्यों को खामियों को दूर करते हुए दोबारा रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए थे। हालांकि, दो माह बाद भी कमेटी के सदस्यों ने रिपोर्ट को सब्मिट नहीं किया है।
कोट :
चार महीने पहले तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया था। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट पेश की थी। दो महीने पहले प्रस्तुत की गई रिपोर्ट में कुछ खमियां थीं। दोबारा से खामियों को दूर करते हुए रिपोर्ट सब्मिट करने के निर्देश जारी किए थे। अभी तक रिपोर्ट द्वारा प्रस्तुत नहीं हुई है। नगर परिषद को दो सप्ताह के भीतर रिपोर्ट को प्रस्तुत करने के निर्देश जारी किए जाएंगे। -विकास शुक्ला, एसडीएम, सुजानपुर
Trending Videos