फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The significance of the Durga Saptashati was explained to the devotees.

Hamirpur (Himachal) News: श्रद्धालुओं को दुर्गा सप्तशती का महत्व बताया

Fri, 24 Jul 2026 12:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 24 Jul 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
The significance of the Durga Saptashati was explained to the devotees.
शिव मंदिर ब्राहलड़ी में आयोजित भागवत पुराण कथा में उपस्थित श्रद्धालु कथा श्रवण करते हुए। संवाद
गलोड़ (हमीरपुर)। शिव मंदिर ब्रहालड़ी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान परमहंस पुनीत गिरि ने श्रद्धालुओं को दुर्गा सप्तशती के महत्व और उसके पाठ की विधि के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दुर्गा सप्तशती 700 श्लोकों का अत्यंत पवित्र ग्रंथ है, जिसमें मां दुर्गा की महिमा का वर्णन है। श्रद्धा और विधि-विधान से इसका पाठ करने से व्यक्ति को साहस, सुख, समृद्धि और मानसिक शांति प्राप्त होती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दुर्गा सप्तशती के संपूर्ण पाठ में दुर्गा कवच, अर्गला स्तोत्र, कीलक स्तोत्र, 13 अध्याय, सिद्ध कुंजिका स्तोत्र तथा अंत में क्षमा प्रार्थना शामिल होती है। पाठ शुरू करने से पहले भगवान श्रीगणेश और गुरु का स्मरण करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पाठ का समापन सिद्ध कुंजिका स्तोत्र और क्षमा प्रार्थना के साथ किया जाता है। इस अवसर पर क्षेत्र के श्रद्धालु नीना, मीना, रीता, रेखा, स्वर्ण, सुलोचना, उत्तम, मदन, ललिता, जगदीश दत्त, बलबीर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed